ये 6 घरेलू सामान आपकी सेहत के सबसे बड़े दुश्मन, डॉक्टर दे रहें Alert- देर होने से पहले हटा लो!
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 05:37 PM (IST)

नारी डेस्क: घर को साफ-सुथरा रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है यह देखना भी कि हम किन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बार घर में मौजूद कुछ सामान्य सामान लंबे समय तक हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 6 ऐसी चीजें है, जिन्हें तुरंत घर से हटाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें
मच्छर भगाने वाली कॉइल
बरसात के दिनों या रात में मच्छरों से बचने के लिए ज्यादातर लोग कॉइल जलाते हैं। कॉइल से निकलने वाला धुआं फेफड़ों और सांस की नलियों को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे अस्थमा, खांसी और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। कॉइल की जगह मच्छरदानी, नेचुरल ऑयल्स या इलेक्ट्रिक रेपेलर का इस्तेमाल करें।
प्लास्टिक की बोतल और डिब्बे
ज्यादातर घरों में पानी पीने या खाना रखने के लिए प्लास्टिक की बोतल और डिब्बे इस्तेमाल होते हैं। लेकिन प्लास्टिक से समय के साथ जहरीले केमिकल्स निकलते हैं, जो खाने-पीने की चीजों में घुलकर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे हार्मोनल इंबैलेंस, पाचन की समस्या और यहां तक कि कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हमेशा स्टील या ग्लास की बोतलें और डिब्बे चुनें।
नैफ्थलीन की गोलियां
कपड़ों और अलमारी की बदबू दूर करने के लिए नैफ्थलीन की सफेद गोलियां लगभग हर घर में मिल जाती हैं। लेकिन यह बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। अगर बच्चे इन्हें गलती से निगल लें तो जान का खतरा भी हो सकता है। साथ ही, इनसे निकलने वाली गैसें भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इसलिए घर में इन गोलियों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
सस्ता मेटल या एल्युमिनियम के बर्तन
बाजार में आसानी से मिलने वाले सस्ते बर्तनों में खाना बनाना सेहत के लिए हानिकारक है। एल्युमिनियम और घटिया मेटल के बर्तनों से जहरीले तत्व खाने में घुल जाते हैं। ये धीरे-धीरे लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खाना पकाने के लिए स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन या कॉपर के बर्तन इस्तेमाल करें।
रंगीन मिठाइयां और ड्रिंक्स
बच्चों को बाजार की रंगीन मिठाइयां और पैकेज्ड ड्रिंक्स बहुत पसंद आते हैं। लेकिन इनमें मौजूद आर्टिफिशियल कलर और केमिकल्स सेहत के दुश्मन होते हैं। बच्चों में इससे एलर्जी, हाइपर एक्टिविटी और पाचन की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक इनका सेवन मोटापा और अन्य बीमारियों को बढ़ा सकता है। बच्चों को घर का बना ताजा खाना और नेचुरल जूस दें।
पुराने गद्दे और तकिए
कई लोग सालों तक एक ही गद्दे और तकिए इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन इनमें धीरे-धीरे धूल और कीड़े-मकौड़े जमा हो जाते हैं। इससे एलर्जी, सांस की दिक्कत और पीठ दर्द जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। खराब गद्दा नींद की गुणवत्ता पर भी असर डालता है। हेल्दी रहने के लिए समय-समय पर गद्दे और तकिए बदलते रहना जरूरी है।