महिलाओं को ये 5 तरह के मर्द आते हैं पसंद

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 03:32 PM (IST)

रिलैशनशिपः कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें सिर्फ हैंडसम मर्द ही पसंद आते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को अच्छे स्वभाव वाले मर्द पसंद आते हैं। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे दिखने में कैसे हैं। अगर आप भी औरतों की मन की ये बातें जानना चाहते हैं तो इस चीज में हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको महिलाओं के मन की कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपकी मदद कर दें कि महिलाएं या लड़कियां किस प्रकार के पुरूषों को पसंद करती हैं।

 

1. अच्छा स्वभाव और आत्मविश्वास

महिलाओं को वहीं मर्द पसंद आते हैं जो खुले स्वभाव के हो और दिल के मजबूत हो। ऐसे मर्द उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते जो हर काम में पिछे हो और दूसरों पर निर्भर रहने वाले हो। 

2. साकारत्मक सोच

ऐसे मर्दो को महिलाएं पसंद करती हैं जो हमेशा खुश रहे और उसकी सोच सबसे अलग हो। जिंदगी में नाकारत्मक सोचने वाले और अपने आप में घंमड रखने वाले मर्दो को कोई पंसद नहीं करता।

3. मजाकिया स्वभाव

मजाकिया पुरुष के साथ हर कोई रहना पसंद करता है और महिलाओं को भी ऐसे मर्द खूब अच्छे लगते हैं जो खुद भी हंसे और औरों को भी हसाएं।

4. रोमांटिक

ज्यादातर महिलाओं को रोमांटिक पुरूष ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि वे उनके लिए चॉकलेट लाते है, उसे फूल देते है और उसके साथ कैंडल लाइट डिनर करना पसंद करते है। वह हमेशा उसे जताते है कि उसने दिन में कितनी बार उसके बारे में सोचते हैं।

5. बुद्धिमान

महिलाएं बुद्धिमान लोगों से जल्‍दी इम्‍प्रेस हो जाती हैं, क्‍योंकि उन्‍हे लगता है ऐसे लोगों के पास सारे सवालों के जबाव होते हैं। उन्‍हे पुरूषों से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिलने के कारण वह उन्‍हे ज्‍यादा पसंद करने लगती है।

Punjab Kesari