महिलाओं को खूब पसंद आती हैं ये 5 बातें

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 02:35 PM (IST)

महिलाओं के मन की बात जानना और उन्हें इंप्रैस करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन जो व्यक्ति उनकी खूबसूरती की तारीफ करता है वे उनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं क्योंकि सभी मंहिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। अक्सर लड़के लड़कियों को इंप्रैस करने के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं लेकिन इसके अलावा महिलाओं को अपने बारे में और भी कई बातें सुनना पसंद होती हैं।

1. खूबसूरती की तारीफ
महिलाओं को तीन चीजें बहुत पसंद होती हैं- अच्छा खाना, नए कपड़े और तारीफ सुनना। ऐसे में हर लड़के को अपनी गर्लफ्रैंड को खुश रखने के लिए उसकी तारीफ जरूर करनी चाहिए।
2. पहला प्यार
अपनी गर्लफ्रैंड को खुश करने के लिए आप उससे यह बात भी कह सकते हैं कि वह आपका पहला प्यार है। भले ही इससे पहले भी आप रिश्ते में रह चुके हो लेकिन यह बात सुनकर आपकी गर्लफ्रैंड खुश हो जाएगी और आपसे ज्यादा प्यार करने लगेगी।
3. कमाल हो
गर्लफ्रैंड की तारीफ में यह बात जरूर कहें कि तुम कमाल हो और तुम्हारे जैसा कोई नहीं है। इससे आपका प्यार गहरा हो जाएगा और गर्लफ्रैंड भी खुश रहेगी।
4. मुझसे शादी करोगी
महिलाओं को हमेशा इसी बात का डर रहता है कि जिस लड़के से वह प्यार करती है क्या वह उससे शादी करेगा। ऐसे में अपनी गर्लफ्रैंड को शादी के लिए प्रपोज करें। यह बात जानकर महिला खुश हो जाएगी।
5. राय लें
जब भी कोई नया काम करने लगें तो अपनी गर्लफ्रैंड या पार्टनर से उस बारे में जरूर राय लें। इससे पार्टनर को लगेगा कि आप उसका कितना सम्मान करते हैं और आपकी जिदंगी में अपनी अहमियत देखकर वह खुश हो जाएगी।

Punjab Kesari