इन 5 वजहों से बच्चा मोड़ रहा है खाने से मुंह - Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 03:04 PM (IST)

बच्चों का खाना-खिलाना कोई आसान काम नहीं है। हर चीज को लेकर उनकी आना-कानी माता-पिता के लिए सिरदर्दी बन जाता है क्योंकि वे इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उनके लिए पोषण कितना ज्यादा जरूरी है। वहीं, बच्चे भूख न लगने की बात कहकर खाना टाल लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की कई वजहें हो सकती हैं। 


1. पेट के कीड़े
जब बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं तो उन्हें भूख नहीं लगती। कई बार तो इससे दस्त, सूजन, कमजोरी और पोषण की कमी होने लगती है। इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 


2. एनीमिया
शरीर में एनीमिया की कमी होने पर चिड़चिड़ापन,कमजोरी और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जिससे बच्चे का खाना खाने का मन नहीं करता। बच्चे के डांटने की बजाए उसके पोषण पर ध्यान दें।


3. कब्ज 
पेट से जुड़ी परेशानियां भी भूख न लगने का कारण बनती हैं। कब्ज भी इसका संकेत है। पाचन क्रिया की गड़बड़ी के कारण पेट साफ नहीं हो सकता, जिससे बच्चा खाना नहीं खा पाता। जब आंत साफ होती है तो धीरे-धीरे बच्चे की भूख में भी सुधार आने लगता है। 


4. डिप्रेशन
अवसाद यानि तनाव का शिकार सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी हो जाते हैं। भूख न लगने का यह भी एक हिस्सा है। तनाव ग्रस्त बच्चों को भूख नहीं लगती। 


5. दवाओं का सेवन
बच्चा ज्यादादेर तक किसी प्रकार की दवाइयों का सेवन कर रहा हो तब भी उसे भूख नहीं लगती। एंटीबायोटिक से बच्चों में भूख की कमी हो सकती है। अगर दवाइयां बंद करने के बाद भी बच्चा भूख महसूस नहीं कर रहा हो डॉक्टरी जांच बहुत जरूरी है। 

 

Content Writer

Priya verma

Related News

खाने के बाद भी लगती है भूख? नजरअंदाज न करें, हो सकती हैं ये वजह

5 तरह के लोगों के लिए जहर के बराबर है टमाटर के बीज, खाने से पहले सोचें सौ बार

हनुमान जी को आखिर क्यों प्रिय है सिंदूर, जानिए इसके पीछे की वजह

बच्चे के पेट में हो गए है कीड़े, तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय

हर शुक्रवार करें ये 5 काम, जीवन में कभी नहीं रहेगी धन कमी

PCOS से जुड़ी 5 अनदेखी बातें, हर महिला को जो पता होनी चाहिए

12 साल की बेटी को जरूर सिखाएं ये 5 महत्वपूर्ण बातें

इस तेल में बनाया खाना सबसे बेस्ट, जानिए 5 खराब Cooking Oil जो दिल के लिए खतरा

श्राद्ध का खाना घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो क्या करें? जानें खाने से जुड़े जरूरी नियम

व्रत में इलायची और लौंग खा सकते हैं या नहीं?