भारत की इन 5 जगहों पर पड़ती हैं कंपाने वाली ठंड, माइनस के नीचे रहता पारा

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:17 PM (IST)

सर्दियों में हर कोई ठंड से बचने व शरीर को गर्म रखने की कोशिश करता है। ताकि बीमार होने से बचा जा सके। मगर क्या आप जानते हैं कि देशभर में कई ऐसे हिलस्टेशन हैं जहां पर सर्दियों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ती है? जी हां, इन जगहों पर सर्दियों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। ऐसे में तेज बर्फबारी और ठंडी हवाओं के बीच टिक पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको भारत की 5 बेहद ठंडी जगहों के बारे में बताते हैं...

मुंसियारी

मुंसियारी उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले में समुद्र तल से करीब 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए यह जगह बेस्ट मानी जाती है। बता दें, यहां सालभर मौसम ठंडा और शुष्क रहता है। बात मुंसिारी के तापमान की करें तो यह -10 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।  मुंसियारी की मुख्य पहचान यहां के पक्षियों की दुर्लभ प्रजाति, बर्फ से ढके पहाड़ और बर्फीली झीलें हैं।

PunjabKesari

Photo Credit: Getty Images

लद्दाख

लद्दाख हिमालय की पर्वतमाला के बीच बसा एक बेहद ही ठंडा इलाका है। जनवरी महीने में लद्दाख का औतम तापमान करीब -12 ड्रिगी तक पहुंच जाता है। ऐसे में यहां पर गर्मियों में घूमने जाना एकदम सही रहेगा। सर्दियों में भारी बर्फबारी व माइनस टेंपरेचर के कारण यहां रूक पाना किसी खतरे से कम नहीं कहा जा सकता।

PunjabKesari

Photo Credit: Getty Images

तवांग

अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक माना जाता है। यहां की भारी बर्फबारी का मजा लेने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। ऐसे में टूरिस्ट के बीच तवांग बेहद मशहूर है। सर्दियों में होने वाले भारी स्नो फॉल और हिमस्खलन के चलते इस ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इसके अलावा इसे देश की सबसे खतरनाक और ठंडी जगहों में से गिना जाता है। बता दें, सर्दियों में इसका तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

PunjabKesari

Photo Credit: Getty Images

सोनमर्ग

गर्मियों में घूमने के लिए सोनमर्ग बेस्ट डेस्टिनेशन माना गया है। वहीं सर्दियों में यह बेहद ही ठंडे इलाकों में से एक गिना जाता है। सर्दियों में सोनमर्ग का तापमान नीचे गिरकर करीब -6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। सर्दियों में यह यहां के पहाड़ व झीलें बर्फ से ढकी बेहद खूबसूरत नजर आती है। ये कश्मीर की उन जगहों में से हैं, जहां सालभर टूरिस्ट आना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

Photo Credit: Getty Images

मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशल तो हर किसी की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक मानी गई है। यहां के मन लुभावने दृश्य और मजेदार एक्टिविटीज के चलते लोग सालभर यहां घूमने आते हैं। गर्मियों में जहां मानली गर्म रहता हैं, वहीं सर्दियों में इसका तापमान गिरकर -10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। खासतौर पर न्यूली मैरिड कपल्स मनाली घूमने का प्लान करते हैं। आप यहां पर हाइकिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

Photo Credit: Getty Images


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static