सावधान! इन 4 राशियों की लड़कियां होती हैं जलन से भरी

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 11:44 AM (IST)

कोई भी रिश्ता तभी मजबूत होता है जब दोनों में प्रेम के साथ विश्वास और ईमानदारी हो। मगर जब रिश्तों में शक, जलन, ईर्ष्या का भाव पैदा होने लगे तो ये अच्छी भली जिंदगी में दरार डालने का काम करती है। वैसे तो हर व्यक्ति का स्वभाव दूसरे से अलग होता है जो उसपर पड़े राशि के प्रभाव के कारण पाया जाता है। इसी तरह 4 राशियों की लड़कियां ऐसी होती है जो बहुत ही जलन और ईर्ष्या से भरी रहती है। ऐसे में अगर आप इस राशि की लड़कियों के साथ अपना रिश्ता शुरू करने जा रहे है तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते उन 4 राशि की लड़कियों के बारे में...

वृषभ राशि 

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर बहुत सी पोजेसिव होती है। असल में इन्हें अपनी मर्जी और लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। अपने इस स्वभाव के कारण इन्हें पार्टनर पर हक जमाने की आदत होती है। इन्हें जीवनसाथी को हमेशा अपने साथ रखना पसंद होता है। जलन की भावना होने से पार्टनर द्वारा किसी से बात करने पर भी ये उनपर शक करने लगती है। इनके इसी बिहेव के कारण इन्हें अपने जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। असल में इन्हें पार्टनर को खोने का डर रहता है। इसलिए ये हमेशा उन्हें अपने साथ बांधकर रखने के साथ खुद भी उनसे अपने लिए अटेंशन और समय चाहती है। मगर इनका इसतरह का स्वभान पार्टनर के लिए किसी सजा से कम नहीं होता है। इसतरह पार्टनर इनके पास आने की जगह और भी दूर जाने लगता है। 

nari

सिंह राशि 

इस राशि की लड़कियां अपने मुताबिक जिंदगी जीना पसंद करती है। स्वभाव से अंहकारी होने से ये हर काम मनमर्जी करती है। इनमें एक अजीब सी चुबंकीय शक्ति होने से ये किसी को भी आसानी से अपना बना लेती है। ये अपने पार्टनर को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होती है। ऐसे में ये अपने और जीवनसाथी के बीच किसी को भी बर्दाश्त नहीं करती है। वैसे तो सिंह राशि की लड़कियां एक बार जिस के भी प्यार में पड़ती हैं। उनके साथ पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती है। मगर इनके अहंकारी और हक जमाने वाले स्वभाव के कारण इनका साथी इनकी भावनाओं को अच्छे से समझ नहीं पाता है। ऐसे में इनके संबंधों पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

nari

कन्या राशि 

कन्या राशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत ही अलग होती है। इन्हें समझ पाने थोड़ा कठिन होता है। अपने इस स्वभाव के कारण ये अपने जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ी दुविधा में रहती है। असल में इन्हें कब क्या चाहिए ये खुद भी नहीं जानती है। इनके इसी बिहेव के कारण ये अपने अंदर जलन व ईष्या का भाव पैदा कर लेती है। अपने पार्टनर को लेकर ये काफी सजग होने से इन्हें अपनी मैरिड लाइफ के बीच किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इसके अलावा इनका पार्टनर किसी के साथ टाइम बिताएं या बात करें तो ये उसे बिल्कुल भी सहन नहीं है। हर वक्त अपने पार्टनर का अटेंशन व साथ पाने के कारण इन्हें जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां बहुत ही जिद्दी स्वभाव की होती है। जलन की भावना से भरी होने के कारण इन्हें पार्टनर की निगरानी रखना बेहद अच्छा लगता है। इन्हें जल्दी किसी भी भी भरोसा नहीं होता है। इसलिए इन्हें हर समय सभी पर शक रहता है। मगर बात हम इनके प्रेम संबंधों की करें तो ये जिन को अपनी जिंदगी में जगह देती है। उसके साथ पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती है। इसके साथ बदले में पार्टनर से भी ऐसा बिहेव चाहती है। जलन की भावना होने से ये अपने पार्टनर द्वारा किसी से बात करना भी पसंद नहीं करती है। इसके यही स्वभाव इनके रिश्ते में दरार डालने का काम करता है। 

nari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static