मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी मुस्कुराती रहती हैं ये 4 राशि की लड़कियां!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 12:50 PM (IST)

हर कोई अपने जीवन में सुख व खुशहाली को चाहता है। मगर हर बार सब कुछ ठीक रहे ऐसा मुमकिन नहीं है। असल में, जीवन में सुख और दुख तो लगातार चलते रहते हैं। ऐसे में कई लोग दुख में आकर एकदम निराश होकर टूट से जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो कठिनाओं का सामने करते हुए  जीत हासिल करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में परेशान होने के बावजूद भी उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको राशि के अनुसार, 4 ऐसी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो जीवन के हर मोड़ कर बड़े जोश व हिम्मत के साथ सामना करती है। 

कर्क राशि

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कर्क राशि का आता है। ये लड़कियां स्वभाव से भावुक,केयरिंग व सहनशील होने के चलते जल्दी किसी से अपना दुख शेयर नहीं करती है। इन्हें खुद के लिए दूसरे को दुखी देखना अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा ये लड़कियां जल्दी किसी के प्यार में ना पड़ने के कारण जिंदगी को अपने मुताबिक जीना ही पसंद करती है। ऐसे में ये दोस्त बनाने में भी बहुत समय लेती है। इनका मानना है कि किसी से अपना दुख बांटने की जगह उसे अपने तक रखने में ही भलाई है। 

PunjabKesari

कन्या राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी रहस्मयी होती है। ये बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है कि कोई इनके बारे में ज्यादा जाने और समझे। इसलिए ये लड़कियां अपना दुख व परेशानी भी किसी से जल्दी शेयर नहीं करती है। ये जीवनभर खुद को दूसरों से कम ही समझते हैं। इसी कारण ये किसी के साथ ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं करती है। रहस्यवादी नेचर की होने के चलते इन्हें देखकर यह पता लगाना मुश्किल होता है कि ये खुश है या दुखी। अपने इसी गुण के चलते ये आसानी से अपने गम को छिपा लेती है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से जिद्दी व सामाजिक होती है। ऐसे में इन्हें जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता है। इसके कारण ये अपनी बातों व दुखों को किसी से शेयर करने की जगह अपने दिल में रखना सही समझती है। इसके अलावा इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है कि इन्हें किसी तरह की कोई टेंशन है। वैसे इन लड़कियों के मुताबिक परेशानियों का हल ये खुद से सही निकाल सकती है। 

PunjabKesari

कुंभ राशि

इन लड़कियां अपने दुखों को छिपाना बखूबी आता है। ये खुद की समस्या के लिए किसी को परेशान करना सही नहीं समझती है। ऐसे में इस राशि की लड़कियां कभी कोई ऐसा काम नहीं करती है, जिससे दूसरों को इनके बारे में पता चल सके। साथ ही इनके चेहरे से इनकी परेशानी का कोई भी पता नहीं लगा सकता है। किसी को इनके बारे में तभी पता चल सकता है, जब ये खुद से बताने को तैयार हो। 


अगर आपको हमारा आर्टिक अच्छा लगा तो लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static