थायराइड से लेकर कब्ज की परेशानी का हल हैं ये 4 जूस, जानिए आसान रेसिपी और इसके फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 12:31 PM (IST)

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद को हेल्दी और तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखना आसान नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट जूस पीना सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।  इसमें वो सभी विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। आज हम आपको 4 ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे  अपने आहार का हिस्सा बनाने के बाद आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी मजबूत हड्डियां होने के साथ बीमारी का भी खतरा कम होगा।

PunjabKesari
हल्दी, अदरक, गाजर और नींबू का जूस 

सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए हल्दी, अदरक, गाजर और नींबू का जूस बनाकर पी सकते हैं। यह आपको डिटॉक्स करने में मदद करेगा और बढ़ते हुए वजन से भी राहत मिलेगी। इसलिए इन सभी चार चीजों को साथ मिलकर एक ऐसा जूस तैयार करें, जो आपको इन सभी बीमारियों से बचा सकता है।


इसे बनाने की सामग्री

तीन सामान्य आकार की गाजर।
ताजी हल्दी (2 से 3 सेंटीमीटर)।
एक नींबू। 
एक सेंटीमीटर अदरक।

जूस को बनाने का तरीका 

- सबसे पहले हल्दी की बाहरी परत को छील लें और अदरक की जड़ को काट लें। 
-फिर गाजर को धोएं और उसे छील लें। 
-उसके बाद हल्दी, गाजर और अदरक के टुकड़े को ब्लेंड करें। 
-इस मिश्रण को तब तक मिक्सी में चलाए जब तक इसका पतला जूस न बनकर तैयार हो जाए। 
-इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

PunjabKesari
हरा सेब, नींबू, ककड़ी और अदरक का जूस 

हरा सेब, नींबू, ककड़ी और अदरक का जूस कई विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है। इससे ना सिर्फ कब्ज की समस्या दूर होगी बल्कि सेहत पर भी अच्छा पड़ेगा। रोजाना इस जूस का सेवन कब्ज में फायदेमंद साबित हो सकता है। 


हरे सेब के जूस के ये हैं फायदे

-हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सेब का जूस उपयोगी साबित हो सकता है।

-यह जूस विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और आयरन का अच्छा स्रोत है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ग्रीन जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

-यह जूस हमारे शरीर में मेटाबॉलिक रेट को भी बनाए रखता है।

-बीमारियों के खतरे को कम करने के अलावा यह जूस हमारे शरीर के अन्य ऑर्गनस की फंक्शनिंग को भी सुधारता है।

PunjabKesari

चुकंदर, गाजर, सेब और अनानास का जूस

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल को अपनाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में चुकंदर, गाजर, सेब और अनानास का जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। चुकंदर में आयरन और फाइबर की अधिकता होती है जो थाइरॉइड में फायदेमंद है। वहीं अनानास में  भी ऐंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेट्री तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।


इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


अनानास - 1 
सेब - 1
चुकंदर - 2
गाजर- 2

 जूस बनाने का तरीका 

-सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। 
-इसके बाद इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
-अब जूसर ग्राइंडर में डालकर इससे जूस निकाल लें। 
-रोजाना एक गिलास जूस पीने से थायराइड कंट्रोल हो सकता है।

PunjabKesari

शकरकंद, सेब अजवाइन, अदरक, हल्दी का जसू


शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो कहते हैं। बहुत कम लोग सेब और शकरकंद के जूस के बारे में जानते होंगे । बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर का बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं। यह उन बच्चों के लिए एकदम सही है जिन्हें  पोषण की आवश्यकता होती है। 

सेब और शकरकंद जूस की सामग्री

2 सेब
3 अजवाइन
6 पुदीने के पत्ते
2 शकरकंद
6 बर्फ के टुकड़े


इसे बनाने का तरीका


-शकरकंद, सेब को छीलकर काट लें। 
-अजवाइन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और सभी को एक कटोरे में निकाल लें।
-सभी कटी हुई सामग्री को पानी से धोकर जूसर में डालें। 
-अगर आपके पास जूसर नहीं है, तो ब्लेंडर जार का इस्तेमाल करें। रस या सामग्री को एक साथ मिलाएं।
-जूस को एक गिलास में निकाल लें और पुदीने की पत्तियों और आइस क्यूब से सजाकर सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static