फायदे नहीं नुकसान पहुंचा रहे है आपको ये 4 फ्रूट जूस

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 10:32 AM (IST)

फल हो या सब्जियां उनका जूस पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सुबह के नाश्ते में 1 गिलास जूस पीने का सूझाव दिया जाता है। जूस न केवल शरीर को एनर्जी देता है बल्कि शरीर को पोषक तत्व व विटामिन्स भी देता है। वहीं जब जूस के फ्लेवर की बात आती है तो लोग विभिन्न तरह के फ्रूट्स का जूस पीना पसंद करते है लेकिन क्या आप यह जानते है कुछ ऐसे फ्रूट्स व सब्जियां है जिनका जूस पीने से शरीर को किसी भी तरह का कोई फायदा या नुक्सान नही होता है। चलिए आज हम आपको बताते है कि कौन से फल व सब्जियों के जूस को नही पीना चाहिए। 


अनानास का जूस 

PunjabKesari,Nari

अनानास यानि की पाइन एप्पल का जूस खट्टा- मीट्ठा होने के कारण हर किसी को काफी पसंद आता है लेकिन यह जूस पीने से शरीर को किसी भी  तरह का फायदा नही मिलता हैं। इतना ही नही इसमें शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण आपके शरीर का ब्लड शुगर बढ़ने का भी डर रहता हैं। अनानास के फल में कई तरह के विटामिन व पोषक तत्व पाए जाते है लेकिन जूस निकालते समय वह पूरी तरह से नष्ट हो जाते है। इसलिए पाइन एप्पाल का जूस पीने की जगह इसे फल की तरह खाना चाहिए। 

 

पालक का जूस 

PunjabKesari, nari

पालक खाना जितना सेहत के लिए अच्छी होती है उतना ही खराब उसका जूस पीना होता है। पालक में ऑक्सलेट की काफी मात्रा पाई जाती है, इसलिए लगातार इसका जूस पीने से आपको पथरी की समस्या हो सकती हैं। ऑक्सलेट पेशाब के रास्ते या किडनी में जमा हो जाता है। वही खाते समय इसका असर इसलिए कम होता है क्योंकि खाने में आप अधिक पालक नही खा सकते है। 

सेब का जूस 

PunjabKesari,nari

रोज एक सेब खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है लेकिन इसका जूस पीना सेहत के लिए बिल्कूल भी अच्छा नही होता है। सेव के जूस में उसके बीज भी सामिल होता है। इन बीजों में एमिग्डैलिन नाम का जहरीला केमिकल पाया जाता है, जो कि जहर का काम करता है। यह तत्व खुबानी, आडू व बेर के बीजे में भी पाए जाते है। वहीं अगर आप सेब का जूस घर पर निकाल कर पी रहे है तो कोशिश करें की उनके बीज निकाल कर ही पिएं।

नाशपाती का जूस 

PunjabKesari,nari

खट्टी मिट्ठी होने के साथ नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट्स व मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं इसका जूस सेहत के लिए बिल्कूल भी अच्छा नही होता है क्योंकि इसमें सॉर्बिटोल नाम की खास शुगर पाई जाती है जो शरीर में आसानी से पचती नही हैं। इसका सीधे जूस पीने से पेट में अपच, गैस, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं। इतना ही नही खाने के लिए एक दिन में 2 या 3 से ज्यादा नाशपाती न लें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static