बेहद मासूम और सीधे स्वभाव वाली होती हैं ये 5 राशि वाली लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 01:10 PM (IST)

वैसे तो ऐसा माना जाता है कि किसी भी लड़की या औरत के स्वभाव को समझा नहीं जा सकता। फिर भी इस दुनिया में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो स्वभाव में इतनी मासूम और नाजुक होती हैं कि इन्हें कोई भी बहुत जल्द समझ सकता है। ऐसे में आज हम ऐसी 3 रशियों वाली उन लड़कियों के बारे में बात करेंगे जिनका स्वभाव बेहद शर्मीला और सीधा होता है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में....

 

सबसे पहले आती है सिंह राशि की बारी

सिंह राशि की लड़कियां जितनी स्वभाव से अच्छी होती हैं उतनी ही शक्ल से भी खूबसूरत होती हैं। इनकी सिंपल लुक्स ही सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। सुंदर सीरत और स्वभाव के ये लड़कियां कभी किसी का बुरा न तो करती हैं और न ही सोचती हैं। यहां तक कि जिस इंसान के प्रति इन लड़कियों के मन में प्रेम होता है उनके लिए ये कुछ भी कर जाती हैं। हर मुश्किल से मुश्किल घड़ी में ये लड़कियां उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। 

PunjabKesari

कुंभ राशि की लड़कियां

इसके बाद बारी आती है कुंभ राशि वाली लड़कियों की। आपको बता दें कि कुंभ राशि वाली लड़कियां स्वभाव में सबसे अलग होती हैं। इन लड़कियों का स्वभाव बेहद शांत होता है। किसी भी बात पर इन्हें गुस्सा नहीं आता बल्कि गुस्सेखोर इंसान को भी ये लड़कियां बहुत जल्द ठंडा कर देती हैं। 

कन्या राशि

कन्या राशि वाली लड़कियां स्वभाव की मीठी होने के साथ-साथ अपनी वाणी में भी मिठास घोले रखती हैं। जी हां, इन लड़कियों की पहचान इनके बोलने के तरीके से ही बनती है। स्वभाव और वाणी में मीठास रखने के साथ-साथ भगवान ने इन्हें बहुत सुंदर चेहरे से भी नवाजा होता है। 

मकर राशि

इसी तरह मकर राशि की लड़कियां भी बहुत शर्मीले स्वभाव की होती हैं। यह लड़कियां लव की बजाए अरेंज मैरिज करवाने में यकीन रखती हैं। अपने घरवालों की प्रिय होने से साथ-साथ अपने फ्रेंड-सर्कल में भी इस राशि की लड़कियां सबकी प्रिय होती हैं। अपने जीवन के हर कार्य को बड़ों की मर्जी के अनुसार करने में ही ये लड़कियां अपनी भलाई समझती हैं। 

मीन राशि वाली लड़कियां

अब आखिर में बात आती है मीन राशि वाली लड़कियों की, गौरतलब है कि इस राशि की लड़कियां समझदार होने के साथ-साथ स्वभाव से काफी शांत भी होती है। यानि ये अपने जीवन का हर फैसला काफी शांति से और सोच समझ-कर करती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static