सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से एक नहींं मिलते है अनेक फायदे, दिल भी रहेगा फिट

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 06:09 PM (IST)

शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए लोग अपनी डाइट का अच्छे से ख्याल रखते है। कई लोग तो अपने आपको फिट रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा का सहारा भी लेते है। लेकिन क्या आप जानते है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में रोजाना लहसुन का पानी भी शामिल कर सकते है। इसे पीने से आपको काफी फायदा होगा। तो चलिए जानते है इसके फायदे और लहसुन का पानी बनाने के बारे में।

पाचन और पेट संबंधी दिक्कतों

लहसुन में मौजूद बैक्टीरिया शरीर की पेट संबंधी बीमारीयों को ठीक करता है। जिन लोगों को पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन और गैस की शिकायत है वह रोजाना सुबह लहसुन का पानी के पानी का सेवन करें। इससे उन्हें जल्द राहत मिलेगी।

ब्लड प्रेशर

अगर आप रोज लहसुन का पानी पीते है तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या से आपको राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ यह एक नैचुरल तरीके से खून को पतला करने में भी सहायक है।

सर्दी-जुकाम 

 इम्यूनिटी कमजोर या सर्दी-जुकाम की  शिकायत हो तो लहसुन का पानी पीने जरूर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद  एंटीबायोटिक, एंटी फंगल के गुण शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

एलिसिन में समृद्ध लहसुन, एक ऑर्गोसल्फर यौगिक पाया जाता है जो दिल से संबंधित बीमारियों को दूर रखता है।

पीरियड्स

जिन लड़कियों को पीरियड्स में कमर दर्द, शरीर और पेट में ऐंठन की दिक्कतें होती है उन्हें भी लहसुन का पानी पीना चाहिए। इससे काफी आराम मिल सकता है।

 

इस तरह बनाएं लहसुन का पानी

1 सबसे पहले एक पैन में 2 गिलास पानी को गर्म करें।
2 इस पानी में लहसुन की 2 से 3 कलियां डालकर अच्छे से उबाल लें।
3 इस पानी को तब तक उबाल है जब तक कि यह आधा न रह जाएं।
4 फिर आप इसमें अपने स्वाद के लिए शहद या काली मिर्च और नमक डाल पी सकते हैं।

 

Content Writer

Kirti