सबसे खतरनाक लिफ्ट, कमजोर दिल वालों का चढ़ना हैं मना!

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 02:43 PM (IST)

ट्रैवलिंग: वैसे तो दुनिया में मौजूद हर बिल्डिंग, ऑफिस और शॉपिंग मॉल में लिफ्ट की सुविधा लगी होती है, इसी के जरिए तो हम इतना घूम-फिर लेते है, लेकिन आपको बता दे दुनिया में कई ऐसा लिफ्ट्स ऐसी भी है, जो काफी खतरनाक होती है। इसी वजह से इनपर चढ़ने का साहस कोई-कोई कर पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही लिफ्ट के बारे में बताएंगे, जो दुनिया की सबसे खतरनाक लिफ्ट की लिस्ट में शामिल है।

 


1. बेलॉन्ग एलिवेटर लिफ्ट

चीन में इस लिफ्ट को बनाने में 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह लिप्ट बेहद खतरनाक है। इसे पहाड़ों पर बनाया गया है, इसे बैलोंग एलिवेटर को हंड्रेड ड्रैगन्स स्काई लिफ्ट भी कहा जाता है। यह लिफ्ट 1070 फीट की ऊंचाई 2 मिनट में तैय करती है। 

2. हैमेचवैंड एलिवेटर, स्विट्जरलैंड

ऊचाई के मामले में यह लिफ्ट विश्व में दूसरा स्थान रखती है, इसकी ऊंचाई करीब फुट है, जो काफी खतरनाक है। 

3. सेंट लुइस गेटवे आर्क, अमेरिका

यह लिफ्ट आकर्षक इसलिए है क्योंकि यह लिफ्ट एक आर्क के अंदर बनी हुई है। इस लिफ्ट की लम्बाई करीब 530 फुट है, जिस पर चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। 

4.स्काईव्यू एलिवेटर, स्वीडन

यह लिफ्ट ईमारत के बाहरी हिस्से में बनी है और इसकी ऊंचाई करीब 430 फुट है, जो देखने में काफी खतरनाक लगती है। 

5. एक्वाडोम, जर्मनी

यह लिफ्ट बर्लिन में है जो एक 82 फुट ऊंचे गिलास में बनी हुई है, यहां पर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static