दुनिया के 5 सबसे खतरनाक Island, यहां जाना नहीं खतरे से खाली!

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 11:16 AM (IST)

शांत और प्राकृतिक वातावरण पसंद करने वाले लोग हिल स्टेशन या समुद्र के किनारे जाना पसंद करते हैं। मगर खतरों से खेलने वाले लोगों को नई-नई खतरनाक जगहों की तलाश रहती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एडवेंचर्स द्वीप के बारे में बताएंगे, जहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं है। दुनिया के इन सबसे खतरनाक जगहों पर जाने का मतलब है अपनी मौत को बुलावा देना। तो चलिए जानते हैं इन खतरनाक और अजीबोगरीब आइलैंड के बारे में।
 

1. जापान, रैबिट आइलैंड (खरगोशों का घर)
जापान के ओक्यूनोसहिमा आइलैंड को रैबिट द्वीप भी कहा जाता है। क्योंकि यहां हजारों की संख्या में खरगोश हैं और इनके सामने कोई बैग या खाने की चीज ले जाना मुमकिन नहीं। कुछ समय पहले जपानी सैनिक एक जहरीली गैस का परीक्षण करने के लिए यहां कई खरगोशों को लेकर आए थे लेकिन अब यह आइलैंड टूरिस्ट रिसोर्ट के लिए पॉपुलर है।

PunjabKesari

2. सेबल द्वीप (जहाजों और जंगली घोड़ों का द्वीप)
नोवा स्कोटिया से कुछ ही दूरी पर स्थित इस आइलैंड में आपको घोड़े और जहाज ही देखने को मिलेंगे। 42 किमी लंबे और 1.5 किमी चौड़े इस द्वीप पर करीब 475 जहाज और 400 जंगली घोड़ों मौजूद है। इसी कारण इसे कनाडा का 43वां नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया है।

PunjabKesari
PunjabKesari

3. इटली, शापित इटेलियन आइलैंड
इटली के आइसोला ला गैओला आइलैंड को शापित माना जाता है। इस आइलैंड को खरीदने वाले हर व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसी कारण इस आइलैंड पर लोग जाने से भी डरते हैं। मगर आजकल तो लोग यहां बिना किसी डर और बेखौफ होकर घूमने के लिए आते हैं। हालांकि यहां आने वाले टूरिस्ट को आजतक कोई नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari
PunjabKesari

4. फिलीपींस, वॉलकैन आइलैंड
लुजोन झील के किनारे बसे फिलीपींस के वॉलकैन आइलैंड के अंदर ज्वालामुखी है। इसके आगे बना है पानी से भरी गड्ढा यानि काल्डेरा। दुनिया का सबसे बड़ा गड्ढा माने जाने वाले इस जगह को देखने के लिए भी लोग जान हथेली पर रखकर आते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

5. बर्मा, राम्री द्वीप (मगरमच्छों का आइलैंड)
बर्मा के नजदीक स्थित इस आइलैंड को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में भी जगह मिली है। मगरमच्छों से भरे होने के कारण यह आइलैंड बेहद खतरनाक माना जाता है लेकिन इसके बावजूद भी टूरिस्ट यहां दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static