सबसे खतरनाक झूले, एक बार लेकर भूल न पाएंगे

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 02:04 PM (IST)

बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी झूला लेना पसंद होता है और इनको लेने से कोई इंकार भी नही करता है लेकिन आज हम आपको दुनिया में मौजूद कुछ ऐसे झूलों के बारे में बताएंगे, जो खतरनाक रोलर कोस्टर माने जाते हैं। इन झूलों में बैठकर झूलना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। आइए जानते है इन झूलों के बारे में। 


1. थंडरबर्ड

यह झूला यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का सबसे पहला रोलर कोस्टर माना जाता है। साथ ही यह विश्व का सबसे ऊंचा विंग रोलर कोस्टर है। यह रोलर कोस्टर हवा में 140 फीट ऊंची गोल आकृति में बना हुआ है और इसके चलने की स्पीड 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होती है। 

2. ग्रिफ्फिन

यह रोलर कोस्टर यूनाइटेड स्टेट्स के वर्जीनिया में स्थित है यह 205 फीट ऊंचा है। इस पर रोलर कोस्टर 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। इसमें 90 डिग्री के कोण पर बैठे हुए लोगों को सीधा जमीन की तरफ धकेल दिया जाता है, जो काफी खतरनाक होता है।  

3. फार्मूला रोसा

यह रोलर कोस्टर फेरारी वर्ल्ड अबू धाबी में स्थित है यह विश्व का सबसे तेज चलने वाला रोलर कोस्टर है।  यह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। यह 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 2 सेकंड में पूरी कर लेता है।

4. किंगढा का

यह विश्व का सबसे ऊंचा रोलर कोस्टर सिक्स फ्लैग्स ग्रेट एडवेंचर न्यूजर्सी में स्थित है। इसकी ऊंचाई 456 फुट है। यह 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है।

5. दोदोपना

जापान में स्थित इस रोलर कोस्टर की खास बात है कि इसमें बैठते ही इंसान का दिमाग घूमने लगता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static