ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत ब्रिज, मन मोह लेगा यहां का नजारा, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 06:17 PM (IST)

दुनियाभर में इंसान ने कई ऐसे ब्रिज बनाए हैं जो देखने में एक अजूबा लगते हैं। लाखों लोगों का ऐसी जगहों पर जाने का सपना होता है। ब्रिज पर खड़े होकर फोटो खिचंवाने का मन होता है। इन ब्रिज की खूबसूरती देखते ही बनती है। कोई  ब्रिज सबसे ऊंचा है तो किसी को ट्विस्ट करके बनाया गया है। कोई नदी के ऊपर है तो कोई पहाड़ों पर कनेक्विटी का काम करता है। किसी पुल में शानदार लाइट लगी है तो कोई पुल ऐसी जगह पर है जहां चारों ओर का नजारा मन मोह लेने वाला है। देश-विदेश से लोग इन ब्रिज को देखने आते हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत पुलों के क्या नाम है और ये किस देश में ....

हेलिक्स ब्रिज

इस ब्रिज की खूबसूरती रात के वक्त देखते ही बनती है। ये सिंगापुर में स्थित है। हेलिक्स ब्रिज मरीना साउथ को मरीना सेंटर से जोड़ने का काम करता है, बड़ी संख्या में पर्यटक इस पुल को देखने आते हैं। सिंगापुर में ये पुल 2010 में बना था।

PunjabKesari

रुई ब्रिज

ये खूबसूरत ब्रिज भारत के पड़ोसी देश चीन के झेजियांग में स्थित है। इस पुल का आकार किसी रिबन के जैसा है। शेनज़ियानजू वैली पर रुई ब्रिज का निर्माण किया गया है। ये ब्रिज साल 2020 में बना था।

PunjabKesari

कॉन्स्टिट्यूशन ब्रिज

ये पुल इटली के वेनिस में है. साल 2008 में इस पुल का निर्माण पूरा हुआ था। सैंटियागो कैलात्रावा ने कॉन्स्टिट्यूशन ब्रिज डिजाइन किया था।

PunjabKesari

द ट्विस्ट ब्रिज

ये बेहद खूबसूरत ब्रिज  नार्वे में स्थित है। इसका आकार मुड़ा है और इसी वजह से इसका नाम ट्विस्ट ब्रिज है। इस पुल का कुल क्षेत्रफल 11 हजार स्क्वायर मीटर का है। यह तीन हिस्सों में बंटा हुआ है।

PunjabKesari

शेख जायद ब्रिज 

यह यूएई के आबू धाबी में है। जाहा हदीद ने इस पुल को डिजाइन किया था। जानकारी के मुताबिक, इस पुल के निर्माण में करीब 300 मिलियन डॉलर की लागत आई थी।  इस पुल की खूबसूरती को देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

गोल्डन गेट ब्रिज 

यह खूबसूरत पुल सैन फ्रांसिस्को में स्थित है। साल 1937 में यह पुल बना था। इरविंह मोरो ने गोल्डन गेट ब्रिज को डिजाइन किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static