कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन लड़कियों का दिमाग, क्या आप इनमें से एक?

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 12:13 PM (IST)

हर किसी का नाम उसकी पहचान होता हैं। मगर ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये किसी के स्वभाव से जुड़े कुछ गहरे राज भी बयां करने का काम करता हैं। जी हां, नाम के पहले अक्षर से किसी के बारे में कुछ हद तक जाना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुछ नाम की लड़कियां दिमाग से बेहद तेज होती हैं। ऐसे में वे हर काम को अच्छे से करने में सक्षम होती हैं। साथ ही वे अपनी तेज दिमाग से जल्दी ही सफलता पा लेती हैं।

C नाम वाली लड़कियां

अंग्रेजी के C अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां दिमाग से काफी तेज होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की सोचती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। ये मुश्किल काम को भी मिनटों में कर लेती हैं। इसके अलावा ये हर चीज को जल्दी ही सीख लेती हैं। रिश्ते व घर की जिम्मेदारियों को भी ये अपनी सूझ-बूझ से संभालने में सक्षम होती हैं। ऐसे में हर कोई इन लड़कियों की तारीफ करता हैं। ये करियर में भी ऊंचाइयों के शिखर को छूती हैं।

PunjabKesari

G नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम G से शुरू होता वे तेज बुद्धि वाली होती हैं। इनमें लीडरशिप का गुण होता हैं। ऐसे में सभी को साथ लेकर एक टीम की तरह काम करती हैं। इसके अलावा इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता हैं। दूरदर्शी होने से ये आने वाला कल के बारे में सोचकर ही सही फैसला लेती हैं। ये अपने तेज दिमाग से मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से करने की काबिलियत रखती हैं। ऐसे में हर कोई इनकी तारीफ करता है।

K नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम K से होता हैं वे भी दिमाग की धनी होती हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इन लड़कियों पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा होती हैं। ऐसे में ये हर काम को अच्छे से सोच-समझकर करती हैं। अपनी बुद्धि से ये जल्दी ही सफलता व तरक्की पाती हैं। ये लड़कियां दूरदर्शी होने से समय से पहले ही चीजों को भांप लेने की क्षमता रखती हैं।

PunjabKesari

P नाम वाली लड़कियां

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरु होता हैं वे तेज दिमाग की मालिक होती हैं। वे अपनी बुद्धि व समझदारी से हर काम को बखूबी तरीके से करने में माहिर होती हैं। इसमें निर्णय लेने की क्षमता गजब की होती है। इन्हें हर विषय पर जानकारी लेना अच्छा लगता है। इसके साथ ही इन लड़िकयों को किताबें पढ़ना, अलग-अलग जगहों के बारे में जानना अच्छा लगता है। अपने तेज दिमाग से ये पार्टनर की भी परेशानियों को हल करने में मदद करती हैं। इनकी तेज बुद्धि के कारण हर कोई इनकी प्रशंसा करता व इन्हें दोस्त बनाने की कोशिश करता है।

pc: freepik, pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static