चीनी के बाद अब प्याज ने निकाले आंसू, अचानक से इतने दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का हिसाब

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 11:42 AM (IST)

नारी डेस्क: आम आदमी को आए दिन झटके पर झटका लग रहा है। चीनी के बाद अब प्याज भी रूला रहा है। । त्योहारों के मौसम से ठीक पहले चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार बड़े कदम उठा सकती है। खबरों के मुताबिक, सरकार अपने पूरे प्याज बफर स्टॉक को सीधे रिटेल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। अभी कई इलाकों में प्याज की कीमत ₹50 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे आम लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है।
 

यह भी पढ़ें:  सुसाइड करने जा रहे बेटे को बचाने में पिता की मौत, मां ने भी सदमे में लगा दी छलांग
 

दोगुने हुए दाम 

जून के पहले हफ़्ते में जो कीमतें लगभग 25 रुपये प्रति किलो थीं, वे अब लगभग दोगुनी हो गई हैं। कम क्वालिटी वाला प्याज़ अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि अच्छी क्वालिटी वाले प्याज़ की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।                                                                                                                                                                                                                                                                                              

यह भी पढ़ें:  3 Idiots के एक्टर की ये हालत देख टूट गया फैंस का दिल, बोले- यही है जीवन की सच्चाई 
 

क्याें बढ़े प्याज के दाम 

प्याज की सर्दियों वाली फसल, जो मार्च में आनी शुरू होती है सितंबर के आखिर तक बाज़ार में सप्लाई की जाती है। इसके बाद खरीफ़ या मॉनसून वाली प्याज की फसल आती है। हालांकि, इस साल रबी प्याज का उत्पादन जो भारत की सालाना प्याज सप्लाई का लगभग 60-65% हिस्सा है 5-7% कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा, कम खेती वाले इलाके के साथ-साथ मार्च में बेमौसम बारिश से पैदावार को लेकर चिंताएं भी पैदा हुईं, जिससे फसल की क्वालिटी और उपलब्धता पर असर पड़ा। इस साल मॉनसून में देरी के कारण खरीफ़ प्याज की फसल (जो अक्टूबर तक आती है) के भी देर से आने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static