5 करोड़ की संपत्ति छोड़ पूरा परिवार बना संन्यासी, डॉक्टर बेटी और सीए बेटे ने भी त्याग दी सांसारिक मोह माया
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 04:53 PM (IST)
नारी डेस्क: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नरसिंहपुर शहर के ओसवाल (बच्छावत) परिवार की बेटी अनामिका ओसवाल अपनी करोड़ों की संपत्ति छोड़कर संयास लेने जा रही है। वह अकेली नहीं है उनके पति, डॉक्टर बेटी और सीए बेटे ने भी अध्यात्म का मार्ग चुन लिया है। इस खबर को सुन हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें: ठीक नहीं है दीपिका कक्कड़ के हालात, दो साल तक झेलना पड़ेगा दर्द
9 नवंबर को दीक्षार्थी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां पर यह पूरा परिवार संन्यास के मार्ग पर अग्रसर हो जाएगा। वह आचार्य जिन पीयूष सागर के पावन सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगे। सकल जैन श्वेतांबर संघ की तरफ से यह कार्यक्रम श्री मुनिसुब्रत स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, गुदरी बाजार में आयोजित होगा। इससे पहले मेन रोड से बाहरी रोड तक दीक्षार्थी परिवार का वरघोड़ा निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित, कियारा, प्रियंका चोपड़ा ने कैटरीना और विक्की के लाडले पर यू बरसाया प्यार
अनामिका ओसवाल, स्वर्गीय टीकमचंद ओसवाल और कमलाबाई ओसवाल की बेटी हैं। उनके परिवार में एक बेटी ने 2022 में दीक्षा लेकर ‘साध्वी शाश्वत निधि’ नाम से आत्म साधना का मार्ग अपनाया है। अब अनामिका अपने पति दिनेश, बेटी हर्षिता और बेटे विधान के साथ संन्यास धारण कर रही हैं। परिवार के पास करीब 5 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है, जिसे छोड़कर वे आत्मसाधना में लीन होंगे।

