महिलाओं में HIV होने पर शरीर देता है ये संकेत, इग्नोर करना हो सकता घातक

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 12:32 PM (IST)

HIV हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम पर अटैक करता है। जिससे हमें इन्फेक्शन्स और बीमारियों की अधिक सम्भावना हो जाती है। बता दें कि महिलाओं में एचआईवी के लक्षण पुरुषों के लक्षणों की तुलना में काफी अलग होते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण के बारे में बता रहे हैं। जोकि सिर्फ महिलाओं में देखने को मिलते हैं और इसकी जानकारी प्रत्येक महिला को जरूर होनी चाहिए। तो चलिए जानते है उसके बारे में।

वजन कम होना

महिला के शरीर में एचवाईवी वायरस ज्यादा होने की वजह से भूख कम होने लगती है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी रुकावट आती है। अगर काफी समय से धीरे-धीरे वजन कम हो रहा है तो ये एचआईवी का लक्षण हो सकता है। इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर के पास जांच करवाना चाहिए।

पीरियड में बदलाव

जिस महिला के शरीर में एचआईवी नाम का घातक वायरस प्रवेश कर जाता है। उस महिला के पीरियड साइकिल बिगड़ने लगते है। कुछ महिलाओं में सामान्य से अधिक या कम पीरियड्स होने की सभावना पैदा हो जाती है। कई लोगों के तो पीरियड ही बंद हो जाते है।

गले में सूजन

गले में सूजन होना भी इसका एक लक्षण है। इसके साथ ही गले में दर्द, जलन आदि की परेशानियां होने का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती रहती है।

हमेशा बुखार रहना

एचआईवी के शुरुआती स्टेज में फ्लू और हल्का बुखार रहने जैसे कई लक्षण दिखते हैं। बुखार में आपकी बॉडी जानलेवा वायरस से लड़ती है, जिससे आपकी बॉडी गर्म हो जाती है। लेकिन एचआईवी के केस में ये पर्याप्त नहीं है।

हमेशा नींद आना

बिना कुछ किए आपको पूरे समय थकान महसूस हो रही हैं और समूचे शरीर के हरेक हिस्से में दर्द होने जैसी समस्या है तो आप एचआईवी संक्रमित हैं। इसलिए तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

शरीर में हर जगह रैशेज

एचआईवी संक्रमित होने पर आपकी पूरी बॉडी में लाल रैशेज़ होने लगते हैं। इसमें खुजली हो भी सकती है और नहीं भी। ये देखने में भी अलग हो सकते हैं। इसलिए अगर ऐसी कोई समस्या देखने को मिलती है।

सिर में असहनीय दर्द होना

एचआईवी से पीड़ित महिलाओं के सिर में लगातार दर्द होता है। साथ ही यह दर्द कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश करना मुश्किल हो जाता है।

लिंफ नोड्स में सूजन

लिम्फ नोड्स इम्यून सिस्टम का ही एक भाग होता हैं। इसके कारण ही इम्यूनिटी बढ़ने में कुछ हद तक मदद मिलती है। मगर इंफेक्शन होने के कारण ग्लैंड में सूजन की शिकायत हो जाती है। इसके कारण गर्दन, सिर के पीछे व कमर के पास दर्द होता है।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Kirti