वैष्णो देवी की यात्रा को बनाएं और भी यादगार, आसपास की इन खूबसूरत जगहों को जरुर करें Explore

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 05:49 PM (IST)

हिंदू धर्म में वैष्णो देवी सबसे महत्वपुर्ण स्थानों में से एक है। माता के दरबार में हाजरी लगने माता के भक्त जिंदगी में एक बार तो जरुर जाते हैं। हर साल ना जाने इलने लोग मां के दरबार में कोई मुराद लेकर आते हैं और यह मुराद मां वैष्णो देवी पूरी भी करती हैं। वैसे कई सारे भक्त जो वहां आते हैं वो बस मां के दर्शन करके वापस चले जाते हैं, जबकि आसपास इतनी सारी जगहें है घुमने के लायाक।कटरा के आसपास की इन जगहों को एक बार घूमने के बाद दावा है कि, आप इन खूबसूरत जगहों पर दोबारा घूमने जरूर जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि, वैष्णो देवी जी के आसपास आप किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

बटोत हिल स्टेशन 

जम्मू के कटरा से बटोत हिल स्टेशन की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है, जहां आप लोकल ट्रांसपोर्ट से पहुंच सकते हैं। बटोत यहां का सबसे फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां लोग दूर-दूर नेचर लवर्स घूमने आते हैं। बटोत की सुंदर वादियों में आप घूमने के साथ कैंपिंग और ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari

नौ देवी

अगर आप वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे हैं तो कटरा से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर नौ देवी का मंदिर जरूर जाएं। नौ देवी मंदिर बिल्कुल वैष्णो देवी दरबार जैसा ही बनाया गया है। नौ देवी के खूबसूरत मंदिर में एक गुफा भी है, कहा जाता है कि, इस गुफा को मोटे से मोटा व्यक्ति भी बड़ी ही आसानी से पार कर सकता है। वैष्णो देवी यात्रा पर कटरा आने वाले जिन भक्तों को इन मंदिर के बारे में जानकारी है, वो भक्त इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं।

पटनीटॉप 

पटनीटॉप यहां का एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है जहां कई सारी एडवेंचरस एक्टिविटीज और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया जा सकता है। पटनीटॉप जाकर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसे एक्टिविटीज कर सकते हैं। सर्दियों के महीने दिसंबर या जनवरी में यहां जाकर बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं।

PunjabKesari
सिहाड़ बाबा
 
वैष्णो देवी माता जी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो माता जी के दर्शन के बाद सिहाड़ बाबा मंदिर जाना न भूलें। सिहाड़ बाबा के पास एक 20 मीटर ऊंचा झरना है। यहां आने वाले लोग पहले इस झरने के नीचे नहाया करते थे, लेकिन आपदा की वजह से यहां पर अब नहाना प्रतिबंधित कर दिया है। वैसे इस झरने के थोड़ा ही आगे लोगों के नहाने की व्यवस्था की गई है। आप सिहाड़ बाबा के पास की इस जगह पर शांति वाला समय बिता सकते हैं।


तो अगर आप भी अबकी बारी बना रहे हैं वैष्णो देवी जाने का प्लान, तो इन जगहों का जरुर करें घुमें, याकिन मानें बहुत ही मजेदार अनुभव होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static