फिल्मी दुनिया से आई बेहद दुखत खब़र: Jr NTR के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी सदस्य का हुआ निधन
punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 05:16 PM (IST)
नारी डेस्क: जूनियर एनटीआर के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके परिवार की सदस्य और चाची श्रीमती नंदमुरी पद्मजा का निधन हो गया है। इस खबर से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
कौन थीं नंदमुरी पद्मजा?
नंदमुरी पद्मजा, साउथ के प्रतिष्ठित नंदमुरी परिवार की सदस्य थीं। वे नंदमुरी जयकृष्ण की पत्नी और सीनियर एनटीआर (नंदमुरी तारक राम राव) की सबसे बड़ी बहू थीं। इसके अलावा वे जाने-माने नेता दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की बहन थीं। इस नाते वह जूनियर एनटीआर की चाची (आंटी) भी थीं। उनका जुड़ाव न केवल फिल्मी दुनिया से था, बल्कि वे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजनीति में भी एक सम्मानित नाम रहीं, क्योंकि वे दो बड़े और प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखती थीं।
#NandamuriBalakrishna and #NandamuriTejaswini at Nandamuri Padmaja last rites in Hyderabad!!#TFNExclusive #TeluguFilmNagar pic.twitter.com/jrjzMurCDC
— Telugu FilmNagar (@telugufilmnagar) August 19, 2025
बीमारी के कारण बिगड़ी हालत
गुल्टे वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, नंदमुरी पद्मजा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन सोमवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
नहीं बच सकीं, सुबह ली अंतिम सांस
पूरे इलाज के बावजूद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और मंगलवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है।
/rtv/media/media_files/2025/08/19/padmaja-2025-08-19-13-30-38.jpg)
फिल्म और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
नंदमुरी परिवार का साउथ की राजनीति और सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में नंदमुरी पद्मजा के निधन से दोनों क्षेत्रों में शोक व्याप्त है। कई नामी फिल्मी सितारे और राजनेता शोक व्यक्त करने और परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है और शोक संतप्त परिवार के साथ इस कठिन घड़ी में खड़ा है।
ईश्वर नंदमुरी पद्मजा जी की आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

