बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें हमेशा रहेंगे Safe

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 01:07 PM (IST)

आजकल छोटे बच्चों के साथ यौन शोषण, किडनैपिंग, छेड़छाड़ की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। एेसे में बच्चों को सिर्फ गुड और बैड टच के बारे में बताना काफी नहीं है। बच्चों को सेफ रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि उनको कुछ और बातें भी बताई जाएं ताकि वह हमेशा सुरक्षित रहें। आज हम आपको कुछ एेसी बातें बताएगे जो आपके बच्चों को हमेशा सेफ रखेंगी। 

 

बच्चों को सिखाएं कि अजनबी से कुछ ना लें

बच्चे बहुत ज्यादा भोले और मासूम होते हैं कि वह बहुत जल्दी किसी पर विश्वास कर लेते हैं। गलत इरादों वाले लोग इसी बात का फायदा उठाते हैं। एेसे में आप बच्चों को समझाए कि किसी भी अजनबी इंसान से कोई चीज ना लें। आप खुद उन्हें वह लेकर देंगी, जो उनको पसंद होगा। 

PunjabKesari

बच्चों को अपनी सुरक्षा के तीरके बताएं

बच्चों को अपनी सुरक्षा के तरीके जरूर सिखाएं। बच्चों को बताएं कि यदि कोई जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश करे, तो जोर-जोर से चिल्लाएं, ताकि आस-पास के लोगों का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हो। अगर कोई आस-पास नहीं है तो उस आदमी के हाथ पर जोर से काटे और वहां से भाग कर भीड़ वाली जगह पर चलें जाएं। 

बच्चों को समझाएं कि भले ही वह छोटे हैं लेकिन कमजोर नहीं। बच्चों को उनकी ताकत का इस्तेमाल करना सिखाएं। इसके साथ ही बच्चों को कहें समझाएं कि कही अकेले बाहर जाने से अच्छा है दो या तीन लोगों के ग्रुप में जाएं। 

 

बच्चों को सैल्फ डिफैंस सिखाएं

ड्राइंग, पेंटिंग, डांस एवं म्यूजिक के अलावा अपने बच्चों को सैल्फ डिफैंस भी सिखाएं क्योंकि आज के समय में इसकी बहुत जरूरत है। कराटे सीखने वाले बच्चे दूसरे बच्चों के मुकाबले ज्यादा अलर्ट रहते हैं। 

PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान

1. बच्चों के सामाने ज्यादा नैगेटिव बातों और चीजों के बारे में ना बताएं। अगर आप बच्चों को नैगेटिव बातों के बारे में बताते हैं तो वह डर जाते हैं और फिर किसी भी चीज का डट कर सामना करना छोड़ देते हैं।


2. समय-समय पर बच्चे से उसके स्कूल के बारे में बात जरूर करें। केवल उनसे पढ़ाई और होमवर्क के बारे में ही ना पूछें बल्कि उनसे उनके टीचर्स, चपरासी एवं बस ड्राइवर के बारे में भी बात करती रहें। आप उसकी बातों से ही समझ जाएंगे वे किसी से असहज तो नहीं है। उसको बताएं कि कोई भी समस्या होने पर घर आकर आप से बात करें। मम्मी-पापा उनकी हर मुश्किल को हल करेंगे।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static