कर लें इन जगहों की सैर, इनके बारे में कभी नहीं सुना होगा आप ने

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 01:42 PM (IST)

नई-नई जगहों पर जाना किसे पंसद नहीं होता। अक्सर लोग मन की शांति और कुछ नया देखने के लिए हर बार नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को पर्वत, झीलें, गांव, रेगिस्तान और गुफाओं की सैर करना बहुत पंसद होता है उन्हेंने इन सब की सैर करने के लिए विदेशों में जाने की जरूरत नहीं हैं। अपने देश यानि भारत में भी एेसी जगहों की भरमार है। आज हम आपको कुछ एेसे ही जगह के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारें में।


खिमसार ड्यून विलेज (राजस्‍थान)

PunjabKesari
चारों तरफ से रेत से घिरा यह गांव किसी अजूबे से कम नहीं है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बुहत सुंदर होता है। अगर आप नवंबर महीने में कहीं घूमने जाने के बारें में सोच रहें हैं तो खिमसार ड्यून विलेज बेस्ट ऑप्शन है। 


बोर्रा गुफाएं

PunjabKesari
इस गुफा की ऊचांई 2,313 फीट है यह भारत की सबसे गहरी गुफाओं में से एक है। आंध्र प्रेदश की इस गुफा में पारा, सोडियम और हैलोजन लैंप होने के कारण यह बहुत ही आकर्षक है। आप यहां सालभर में कभी भी जा सकते हैं। 


लोकटक झील

PunjabKesari
लोकटक झील भारत की सबसे बड़ी झील है। नवंबर से मार्च तक का समय मणिपूर की झिल को देखने के लिए अच्छा है। यह झील दुनिया की सबसे सुंदर और खूबसूरत झीलों मे से एक है।

 

चांद बावड़ी

PunjabKesari
राजस्थान के उदयपुर में स्थित यह कुआ देखने में बहुत खूबसूरत है। इसकी 3500 सीढ़िया और 13 कमरे हैं। यह 800 ईस्वीं में बनाया गया था।

 

फुगतल मठ

PunjabKesari

धार्मिक लोगों घुमने के लिए यहां जा सकते हैं। इस मठ में 70 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु रहते हैं। यह मठ देखने में बहुत सुंदर हैं। जून से सितंबर महीने में यहां घूमने जा सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static