भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, जहां गर्मी में भी लें ठंड का नजारा

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 02:14 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : गर्मी के मौसम में सभी लोग ठंडी जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। वे अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ी इलाकों जैसे मनाली, धर्मशाला या मस्सूरी जाते हैं लेकिन इन दिनों इन सभी जगहों पर बहुत भीड़ होती है जिस वजह से घूमने का मजा नहीं आता। ऐसे में इस बार गर्मी की छुटिट्यां मनाने के लिए ऐसी जगहों पर जाएं जहां प्रकृति का नजारा भी हो और शांत माहौल भी मिले। आइए जानिए ऐसी ही कुछ ठंडी जगहों के बारे में

1. द्रास
PunjabKesari
उत्तर भारत के कारगिल से करीब 62 किमी की दूरी पर स्थित यह शहर समुद्र तल से 3280 मीटर की ऊंचाई पर है। द्रास बहुत ही शांत और खूबसूरत शहर है और यहां गर्मियों में भी मौसम बहुत बढ़िया होता है।

2. हेमकुंड साहिब
PunjabKesari
हेमकुंड साहिब सिक्ख धर्म के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां मौसम बहुत ही सुहावना और ठंडा होता है। हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे तक पहुंचने के लिए 13 किमी की चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ती है। यह पूरी जगह एक ग्लेशियर झील से ढकी है। ऐसे में इस बार हेमकुंड साहिब पर जाएं और घूमने के साथ-साथ दर्शन भी करें।

3. उत्तरी सिक्किम
PunjabKesari
यह जगह भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। यहां सर्दी के मौसम में तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है। यहां देखने के लिए बौद्ध मठ, जीरो प्वाइंट व लाचुंग जैसी कई जगहें है। उत्तरी सिक्किम का शांत माहौल और ठंडा मौसम पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है।

4. स्पिति
PunjabKesari
भारत और तिब्बत के बीच बसा यह शहर बहुत ही खूबसूरत और शांत है। यह ज्यादा बड़ी जगह नहीं है लेकिन यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां घूमने के लिए बौद्ध संस्कृति प्रचलित है।

5. लेह
PunjabKesari
लद्दाक की राजधानी लेह भी घूमने के लिए बैस्ट प्लेस है। यहां का तापमान पूरा साल 7 डिग्री ही रहता है और सर्दी के मौसम में इससे भी कम हो जाता है। यहां घूमने के लिए कई जगहें है और यहां पर्यटकों का भी इतना जमावड़ा नहीं लगता। ऐसे में इस बार लेह के शांत और खूबसूरत नजारों का आंनद लें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static