स्विजरलैंड में मम्मी-पापा के साथ स्नो का मजा लेते दिखें तैमूर

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 09:30 AM (IST)

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान इन दिनों मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ स्विजरलैंड  में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए हुए है। सैफ-करीना अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे है। 

सोशल मीडिया पर इनकी वेकेशन की कई तस्वीरे वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ की गोद में तो कही साइकलिंग का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे है। फोटोज में तैमूर स्काईब्लू कलर की जैकेट में नजर आ रहे है।
PunjabKesari, Taimur with dad saif
हाल में ही सैफ-करीना की एक नई तस्वीर सामने आईं है जिसमें वे स्नो का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान करीना ने व्हाइट पैंट्स के साथ येलो कलर की जैकेट वियर की है साथ में शेड्स लगाए हुए है। वहीं सैफ ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे है। छोटे नवाब तैमूर ने ब्लू कलर की जीन्स के साथ मैचिंग जैकेट वियर की है। साथ में टोपी पहनी हुई है। 
PunjabKesari, taimur ali khan
बता दें कि सैफ-करीना ने तैमूर का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए साउथ अफ्रीका गए थे। बाद में वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वापिस मुंबई लौटे थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static