Parents Alert! तैमूर की चिंता में करीना ने उठाया जरूरी कदम, हर मां को होना चाहिए अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 07:29 PM (IST)

बॉलीवुड कपल सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडया पर वायरल होती रहती हैं। जहां फैंस तैमूर की मस्ती भरी तस्वीरे व वीडियों देखकर काफी खुश होते है, वहीं करीना को उन्हें लेकर ट्रोल भी कर देते है। एक ट्रोलर ने तो करीना कपूर को यहां तक कह डाला था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि वह भूखा है और करीना अच्छी मां नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है। बाकी मांओं की करीना भी अपने लाडले तैमूर का ध्यान रखती हैं जिसकी सबूत हाल ही वायरल हुई तैमूर की एक वीडियो है। 

PunjabKesari

मच्छरों से बचने के लिए तैमूर टीशर्ट पर दिखा पैच 

दोस्तों आप सभी जानते है कि मौसम में बदलाव आने से मच्छरों का परकोप भी तेजी से बढ़ जाता है जिनके काटने से कई तरह की प्रॉबल्म का सामना भी करना पड़ता है। वहीं, हर मां की कोशिश होती है कि ऐसे मौसम में खुद के बच्चों को मच्छरों से सेफ रखा जाए। ऐसे में करीना कैसे पीछे रह जाए। जी हां, करीना ने तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए उनकी टी-शर्ट के पीछे पैच लगाया, जिसे आप वायरल हो रही एक वीडियो में देख सकते हैं। 

 

क्या है मॉस्किटो पैच?

मॉस्किटो पैच मच्छरों से बचाने वाला लेटेस्ट प्रोटेक्शन है। यह स्टीकर्स की तरह होता है जिसे बच्चों के कपड़ों या बॉडी पर चिपकाया जाता है। इसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से भी तैयार किया जाता है। इसमें सिट्रोनेला ऑयल और यूकेलिप्टस ऑयल भी होता है। 

 

कैसे करता है काम?

इसे पैच में शामिल इंग्रीडिंएट बच्चे के हवा में आते ही उसकी बॉडी पर एक तरह आवरण बना देते हैं। यह पैच अपना असर 30 से 36 घंटे तक ही दिखाता है। इतने समय तक मच्छर बच्चे की बॉडी से दूर रहते है वो आराम सो या पढ़ सकता हैं। 

 

तैमूर की सेहत को लेकर करीना रहती है फिक्रमंद

हाल ही में तैमूर बांद्रा में अपनी नैनी के साथ अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स पहन रखा था, जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे और आगे चले गए कैमरे की नजर उनकी बैक पर मच्छरों से बचने वाले पैच पर चली गई। इससे जाहिर होता है कि करीना अपने बेटे तैमूर की सेहत और उनकी सेफ्टी के लिए कितनी सतर्क रहती हैं।  

PunjabKesari

डॉल के बाद मार्कीट में आए तैमूर बिस्किट

जबसे तैमूर का जन्म हुआ है, वह लगातार हेडलाइन्स में बने रहते हैं। हाल ही में तैमूर जैसी डॉल्स केरल के मार्कीट में बिकती दिख रही थीं। मगर अब  तैमूर ने नाम के बिस्किट भी मार्कीट में आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें कस्टमाइज कुकीज बनाने वाले एक बेकरी में तैमूर कुकीज मिल रहे है। इस बेकरी ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आने वाले मेहमानों को भी ये कुकीज गिफ्ट की है। तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी से करीना भी काफी परेशान है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी से परेशान करीना

बता दें कि अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' पर करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई। करीना ने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उनके 2 साल के बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं। उन्होंने शो में कहा, 'मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो...आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है। कई बार वे अपनी सीमा को लांघ देते हैं...खासकर जब तैमूर की बात आती है। वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?...मीडिया लगातार उसका पीछा कर रही है। कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static