पॉपुलेरिटी के मामले में टॉप 10 की लिस्ट में पहुंचे तैमूर, मां-बाप को भी छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 04:45 PM (IST)

एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के क्यूट स्टार किड्स में से एक है। इस दिंसबर तैमूर पूरे 2 साल के हो जाएंगे। तैमूर हमेशा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते है लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा करनामा कर दिखाया है जिसे जानकर उनके मम्मी-पापा भी हैरान है। 

दरअसल, हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है, जिसमें तैमूर का नाम भी शामिल है। तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि पॉपुलर सेलेब्रिटी की इस लिस्ट में तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ को जगह नहीं मिल पाई है। इतनी कम उम्र में ही अपनी पॉपुलैरिटी से तैमूर देश के प्रधानमंत्री को टक्कर दे रहा है। 
PunjabKesari, taimur ali khan with parents
 

1500 रुपए में बिकती है तैमूर की एक तस्वीर 

खबरों के अनुसार, तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है। यहीं नहीं उनके नाम का सॉफ्ट टॉय भी मार्कीट में आ गया है। 
PunjabKesari, taimur ali khan image
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Related News

static