Sushmita के इस फैसले से छोड़कर भागी थी उनकी मैनेजर, आज होता होगा उस बात का पछतावा
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 05:02 PM (IST)
नारी डेस्क : सुष्मिता सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन एक समय सुष्मिता सेन को उनकी मैनेजर ही छो़ड़ कर भाग गई थी क्योंकि एक्ट्रेस ने एक लड़की को गोद ले लिया था जिसे लेकर सुष्मिता को उनकी मैनेजर ने ये कह कर छोड़ दिया था कि वो अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं है।
सालों बाद NDTV को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने इस बात का खुलासा किया था। दरअसल, सुष्मिता की अपनी उम्र सिर्फ 24 साल की थी जब उन्होंने बेटी Renee को गोद लेने का फैसला किया, तब बॉलीवुड में कई लोगों ने उनके इस कदम पर सवाल उठाए थे।

NDTV को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने खुलासा किया कि उस वक्त उनके मैनेजर ने तक उनका साथ छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि अब सुष्मिता अपने करियर को लेकर “सीरियस” नहीं रहीं लेकिन इन सारी बातों को सुष्मिता ने झूठा साबित कर दिया। समाज और इंडस्ट्री की सोच को गलत साबित कर दिया।
यें भी पढ़ें : समंदर की गहराइयों में दिखा ममता का अनोखा नजारा, बच्चे को फीड करती व्हेल का Viral Video
सिंगल मदर बनने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की कई बड़ी हिट फिल्में दीं और ये साबित किया कि एक मां होने से सपने छोटे नहीं होते बल्कि और मजबूत हो जाते हैं।

आज सुष्मिता कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। बता दें कि सुष्मिता ने रेने के बाद एक और बच्ची को गोद लिया और वो भी काफी बड़ी हो चुकी हैं और साथ में कई इवेंट्स में नजर आती है। सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की और उन्होंने ये भी साबित कर दिया कि मां बनने के लिए शादीशुदा होना भी जरूरी नहीं है। सुष्मिता सेन के लिए आप कौन से शब्दों में तारीफ करना चाहेंगे हमें जरूर बताएं।

