2 दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य बदलने जा रहे हैं चाल, इन 4 राशि वालों के बिगड़ने वाले हैं सभी काम
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 11:03 AM (IST)

नारी डेस्क: 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इससे ठीक चार दिन पहले सूर्य का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह परिवर्तन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण प्रभाव लेकर आएगा। सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और इसका गोचर जीवन, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, सरकारी कार्य और सम्मान पर सीधा असर डालता है।
सूर्य गोचर का असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 16 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 1:46 बजे सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर 17 अक्टूबर तक रहेगा। सूर्य के इस परिवर्तन से ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होगा। कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे, तो कुछ राशियों को सावधान रहना होगा।
इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क
कर्क राशि वालों के पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। खर्च बढ़ने की भी संभावना है और यात्रा में सावधानी रखें। वहीं मकर राशि वालों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऑफिस में विवाद या राजनीति से नुकसान संभव है। पिता या उच्च अधिकारियों से संबंध खराब न करें। कन्या राशि वालों के लिए नए काम शुरू करना अच्छा नहीं रहेगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों के तीसरे भाव में होगा, ऐसे में उनके काम में रूकावटें आ सकती हैं।
अन्य राशियों के लिए
कुछ राशियों (जैसे सिंह, धनु और मीन) के लिए यह समय भाग्यवृद्धि और नए अवसर लेकर आ सकता है। सूर्य ग्रहण के साथ इसका असर और भी गहरा होगा, इसलिए इस अवधि में पूजा-पाठ, दान और संयम रखने की सलाह दी जाती है। खासकर ग्रहण और गोचर के समय **ज्यादा बड़े फैसले न लें, वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।