ग्रे पेस्टल लहंगे में दुल्हन बनी सुरभि चंदना, ड्रीमी एंट्री के साथ नागिन ने लिए सात फेरे

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 12:19 PM (IST)

'नागिन-5' फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने जयपुर के चोमू पैलेस में ब्वॉयफ्रैंड करण शर्मा संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वायरल हुई वीडियोज में सुरभि ग्रैंड एंट्री लेती हुई नजर आ रही हैं। अपनी एंट्री के दौरान सुरभि ने डांस भी किया। एंट्री  के वक्त सुरभि के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। 

ग्रे पेस्टल पिंक लहंगे में दिखी सुरभि

सुरभि चंदना के वेडिंग लुक की बात करें अपने खास दिन के लिए  एक्ट्रेस ने लाइट ग्रे और पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना। उनके लहंगे पर हैवी सिल्वर वर्क किया था इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया था। स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग मांग-टीका, सफेद चूड़ा और गोल्डन कलीरे पहन सुरभि ने अपनी लुक कंप्लीट किया।  वहीं उनके दूल्हे करण ने ग्रे कलर की शेरवानी पहनी थी जिसपर हैवी मिरर वर्क किया हुआ था। कुर्ते के साथ उन्होंने लॉन्ग जैकेट वियर की।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डांस करते हुई ली एंट्री 

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में डांस करते हुए एंट्री ली। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों और फूलों से सजावट की गई है और सुरभि गलियारे से नीचे चलते हुए दिख रही हैं। वह हमे प्यार हुआ था गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और करण ने एक्ट्रेस का हाथ थामकर उन्हें स्टेज पर लेकर गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝗜𝗦𝗛𝗤𝗕𝗔𝗔𝗭 🌼💕 (@ishqbaaz1x)

दिन में हुई थी चूड़ा सेरेमनी 

एक्ट्रेस की शादी जहां रात में हुई वहीं दिन में उन्होंने चूड़ा सेरेमनी का फंक्शन रखा था। इस इवेंट में सुरभि ने पारंपरिक गहनों के साथ  शैंपेन सुनहरे रंग का सीक्विन वाला लहंगा पहना। लाइट मेकअप और मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल में वह काफी प्यारी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

13 साल से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट 

सुरभि और करण एक-दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन अपना रिलेशन खराब नहीं होने दिया। सुरभि के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'इश्कबाज', 'नागिन 6', 'शेरदिल शेरगिल' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static