मेहंदी के बाद सुरभि ने एंजॉय की Sufi Night, ब्लैक ड्रेस में खूब जची टीवी की 'नागिन'

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 01:23 PM (IST)

टीवी की 'नागिन' उर्फ सुरभि चंदना इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी करने वाली हैं। सुरभि की शादी के फंक्शन्स राजस्थान के जयपुर में शुरु भी हो गए हैं। पहले जहां एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी हुई अब वहीं उनकी सूफी नाइट से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस वीडियो में सुरभि करण को अंगूठी पहनाती हुई दिख रही हैं। 

ब्लैक सीक्वेन आउटफिट में दिखा कपल 

सूफी नाइट में सुरभि ब्लैक कलर की सीक्वेन ड्रेस में मंगेतर करण शर्मा के साथ ट्विनिंग करती हुई दिख रही हैं। ब्लैक कलर के फुल स्लीव आउटफिट में एक्ट्रेस काफी प्यारी दिख रही हैं। गले में मैचिंग नेकलेस, ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ सुरभि ने अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं उनके होने वाले पति करण शर्मा भी ब्लैक कलर के सीक्वेन कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी भी पहनाई। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं सुरभि अपने फंक्शन्स को एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मेहंदी सेरेमनी में किया था खूब एंजॉय

इससे पहले सुरभि की मेहंदी सेरमनी हुई थी। मेंहदी में सुरभि ने मल्टीकलर चोली के साथ ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने पिंक और ग्रीन दुपट्टे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं दूल्हे राजा करण सी ग्रीन कुर्ते पजामे ने नजर आए थे।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

29 फरवरी से शुरु हुए हैं शादी के फंक्शन 

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के वेडिंग फंक्शन्स 29 फरवरी से शुरु हो चुके हैं। सुरभि अपने परिवार और दोस्तों के साथ जयपुर के चोमू पैलेस में शादी कर रही हैं। इस पैलेस में हॉरर फिल्म भूल भुलैया की शूटिंग हुई है। अब मेहंदी और संगीत नाइट के बाद फैंस सुरभि को दुल्हन के रुप में लुख देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi girl (@surbhi_ki_doll)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static