Women Care: आपकी लाइफ को सूपरलॉन्ग बनाएंगे ये सूपरफूड्स

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 01:27 PM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को कई तरह के शारीरिक बदलावों से जूझना पड़ता है। इस दौरान उनका मेटाबॉल्जिम स्लो हो जाता है जिसके कारण उनके शरीर में हार्मोनल बदलवा भी होते हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, स्किन ड्राई और वजन बढ़ने लगता है। बोन डेंसिटी को नुकसान होने के कारण महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन इन समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे सूपरफूड्स बताएंगे जो आपके बढ़ती उम्र में भी आपके शरीर को फिट रखेंगे। आइए जानते हैं। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

यह आयरन, विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। इनका सेवन करने से शरीर में से खून की कमी पूरी होगी। पालक, साग जैसी सब्जियों को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें पाए जाने वाले गुण खून और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नियमित तौर पर हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और हड्डियां स्वस्थ रहती है।

PunjabKesari

अंडे 

40 के बाद महिलाओं को अंडा जरुर खाना चाहिए। इसमें  गुड फैट और प्रोटीन मौजूद होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी होती है। रोजाना अपनी डाइट में आप 1-2 अंडे का सेवन जरुर करें। 

अदरक 

इसका सेवन आर्टरिज (यानी की धमनियों) से जुड़ी समस्याओं में बेहद फायदेमंद माना जाता है। अदरक खाने से डायबिटीज, मसल पेन और पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

अलसी के बीज 

यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से हार्ट और दिल की बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा अलसी के बीज खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। 

डॉर्क चॉकलेट

यदि आपको चॉकलेट्स अच्छी लगती है 40 की उम्र के बाद इनका सेवन जरुर करें। डॉर्क चॉकलेट्स में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो हार्ट की बीमारियां, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद करते हैं। 

नट्स 

यह ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट, फाइबर मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से भूख शांत रहती है, वजन कम होता है और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। अखरोट और बादाम आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं वहीं मूंगफली वजन घटाने में मदद करती है। 

PunjabKesari

प्याज 

प्याज का सेवन करने से भी आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। इसमें कई सारे पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को कैंसर, ट्यूमर जैसी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा प्याज का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम तेज होता है और प्याज में पाया जाने वाला पौटेशियम ब्लड प्रेशर ठीक रखता है। 

खट्टे फल 

यह फल भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें विटामिन-सी पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और यह शरीर के लिए एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है। खट्टे फल खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static