शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, पापा सुनील शेट्टी ने किया कन्फर्म

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 06:43 PM (IST)

आखिरकार  फैंस का इंतजार खत्म हुआ। आज भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए। इस बात की जानकारी अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने कन्फर्म किया। उन्होनें बताया कि 'सब कुछ बहुत अच्छा रहा, फेरे भी हो जाए और अब शादी भी ऑफिशियली हो गई है और मैं फादर इन लॉ भी ऑफिशियली बन चुका हूं। साथ ही राहुल को उन्होनें अपना बेटा बताया। वहीं सुनिल ने इस बात का खुलासा किया की आईपीएल के बाद एक भवय रिसेप्शन रखा जाएगा। इस दौरान वो अपने बेटे अहान के साथ थे। उन्होनें पैपराजी को पोज दिया और मिठाई बांटी।

 

PunjabKesari

इस दौरान वो बहुत खुश लग रहे थे। आज शाम चार बजे इस कपल ने सुनिल शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में सात फेरे लिए। इस मौके पर क्रिकेटर राहुल और अथिया शेट्टी के परिवार के सभी लोग समारोह में पहुंचे थे। वहीं अजय देवगन, अनुपम खेर और ईंशात शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां भी शादी में शरीक होने के लिए सुनील शेट्टी के घर पहुंच थे।

PunjabKesari

शादी में था पूरा साउथ इंडियन क्यूजीन

अथिया-राहुल की शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से हुई है जिसमें केले के पत्ते में खाना परोसा गया। मेहमानों ने पूरा साउथ इंडियन क्यूजीन का लुफ्त उठाया। राहुल-अथिया की शादी में 100 मेहमान शामिल हुए। मेहमानों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी थे। वहीं बॉलीवुड से अथिया की दोस्त और स्टार किड्स कृष्णा श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और अंशुला कपूर भी शादी का हिस्सा बनें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अथिया-केएल की लव स्टोरी

केएल राहुल और अथिया तीन साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। जिसके बाद ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और डेट करने लगे।अथिया को पहली बार इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया कैंप के साथ देखा गया था, जब कोरोना के कारण सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही खिलाड़ियों के साथ मिलने की इजाजत थी। इसके बाद ये कपल को कई जगह साथ में देखा गया और इन दोनों के प्यार के चर्चे आम हो गए। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static