रविवार को जरूर करें ये आसान उपाय, खुशियों से भर उठेगा आपका जीवन

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क: हिंदू धर्म में रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र के अनुसान ग्रहों का राजा कहा गया है। ऐसे मे कहते हैं कि जो भी व्यक्ति रविवार के दिन सच्चे मन से सूर्य देव को याद कर कुछ खास उपाय करता है तो उस पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही ये उपाय करने से घर में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ती भी होती है। सालों से रूके हुए काम भी आसानी से बनने लगते हैं। इसी के साथ चलिए अब हम जानते हैं इन्हीं कुछ उपायों के बारे में खास-

रविवार के दिन करें ये उपाय 

सूर्योदय से पहले उठ कर करें ये उपाय 

रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें और सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए "ॐ सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः" मंत्र का जाप करें। सूर्य देव को लाल फूल, लाल चंदन, अक्षत और नारियल अर्पित करें। धूप और दीपक जलाएं और सूर्य स्तोत्र का पाठ करें।

PunjabKesari

सूर्य नमस्कार करें

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य नमस्कार करें। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सूर्य नमस्कार करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पाचन क्रिया में सुधार होता है। सूर्य नमस्कार करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय से पहले होता है। 

रविवार को जरूर करें दान 

रविवार का दिन दान करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल, लाल कपड़े और तांबे का बर्तन दान करें। दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और ग्रहों की दशा में सुधार होता है। 

रविवार को पहनें लाल रंग के वस्त्र 

सूर्य देव को लाल रंग पसंद है। इसलिए रविवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और सफलता प्राप्त होती है।

PunjabKesari

दरवाजे पर देसी घी का दीपक जलाएं 

रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। 

घर से बाहर निकलने से पहले लगाएं चंदन का तिलक

इस दिन चंदन का तिलक घर से बाहर निकलना चाहिए. इससे कार्यों में रुकावट नहीं आती है। माना जाता है कि इससे आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है।

PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static