52 साल की उम्र में दुल्हा बना ये फेमस सिंगर, सीक्रेट रखी अपनी शादी

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 05:40 PM (IST)

'हॉले- हॉले', 'जय हो' और 'चक दे इंडिया' जैसे गानों से अपनी सुरीली आवाज के लिए तारीफें बटोरने वाले सुखविंदर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है।लेकिन इसकी वजह इस बार उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल, हाल ही में खुलासा हुआ है कि उन्होंने शादी कर ली है। जी हां, 52 साल तक सिंगल रहने वाले सिंगर की जिंदगी में अब कोई खास आ गया है। बॉलीवुड गलियारों में जैसी ही ये खबरें गर्म हुईं तो सुखविंदर सिंह का बयान सामने आ गया है। 

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहते सिंगर

सिंगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कंफर्म किया की उनकी लाइफ में कोई स्पेशल आ चुका है। सिंगर के इस बयान ने अब सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर दिया है। सुखविंदर ने आगे कहा है कि, 'रही बात शादी की , जरूरी नहीं कि जिनके बड़े जश्न नहीं होते हैं वो शादी नहीं करते। करते हैं ना? ऐसे बहुत से सेलिब्रिटी हैं जो शादी कर लेते हैं, लेकिन किसी को पता नहीं चल पाता क्योंकि वे नहीं चाहते हैं कि इसकी खबर बनें। खुलासा नहीं कर सकता है, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो संवेदनशील होते हैं। उन्हें सुर्खियों में लाने की जरूरत महसूस नहीं होती। ऐसा रिश्ता नहीं है कि आपने गुनाह किया है। ऐसा भी नहीं है।'  

PunjabKesari

हालांकि सिंगर ने अपनी पत्नी के बारे में कुछ नहीं बताया। यहां तक की उनके नाम का भी खुलासा नहीं किया है।

सुरीली आवाज से सुखविंदर सिंह से बनाया सब को दीवाना

सुखविंदर सिंह ने अपने सिंगिर करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'रत्चगन' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने प्लेबैक सिंगिर की थी, लेकिन उन्हें पहचान मिली बॉलीवुड सॉन्ग 'आजा सनम' से।  इसके बाद वह मशहूर गीत "छैया छैया" के लिए फेमस हुए। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके बाद तो उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static