सूटकेस में छिपाकर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल लाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 05:08 PM (IST)

नारी डेस्क: हरियाणा के सोनीपत जिले की एक निजी यूनिवर्सिटी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल में लाने की कोशिश करता है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस की जांच के दौरान लड़की को पकड़ लिया और इस घटना का पर्दाफाश हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र सूटकेस में लड़की को छिपाकर हॉस्टल में प्रवेश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया और लड़की को बाहर निकाल लिया।

सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया

वीडियो में दिखाया गया है कि ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी छात्र को सामान की जांच करते हुए रोकते हैं। जांच के दौरान सूटकेस से लड़की की आवाज आई, जिससे सुरक्षाकर्मी उसे खोलकर लड़की को बाहर निकाल लेते हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर तरह-तरह के मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हालांकि, विश्वविद्यालय ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़े: सोने से पहले फोन चलाते हैं? हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकती है यह गंभीर बीमारी

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "सूटकेस में बैठी लड़की और पीले शर्ट वाला लड़का मीम मटेरियल हो सकते हैं!" वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार और हैरान करने वाली घटना माना। हालांकि, वीडियो की सत्यता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

क्या कार्रवाई हुई?

वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि विश्वविद्यालय ने छात्र और लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई की है या नहीं। इस घटना ने यूनिवर्सिटी के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। कई लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि कैसे लड़का सूटकेस में लड़की को छिपाकर हॉस्टल में लाने की कोशिश कर रहा था और यह किस हद तक सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही को भी दर्शाता है।

यह घटना न केवल छात्रों की जिंदगियों के बीच दिलचस्प मोड़ दिखाती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। अब देखना यह होगा कि विश्वविद्यालय इस मामले में क्या कदम उठाता है।
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static