अगर बार-बार अचानक शुगर कम हो रही है, तो समझ जाएं हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत है
punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 01:37 PM (IST)
नारी डेस्क : शुगर का अचानक कम होना अक्सर डायबिटीज के मरीजों में देखा जाता है, लेकिन यह अन्य लोगों में भी हो सकता है। अगर इसे समय पर न पहचाना जाए और इलाज न किया जाए, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। शुगर हमारे शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। शरीर के हर अंग और दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए संतुलित शुगर लेवल जरूरी होता है। कभी-कभी कुछ कारणों से शुगर अचानक कम हो जाती है, जिसे Hypoglycemia कहते हैं। जब शुगर बहुत कम हो जाती है, तो यह शरीर में खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है।
Hypoglycemia क्या है?
Hypoglycemia का मतलब है कि शरीर में शुगर का स्तर सामान्य से नीचे चला जाना। सामान्य शुगर लेवल लगभग 80 mg/dL या उससे ऊपर माना जाता है। बुजुर्गों या जिन लोगों में दूसरी बीमारियां हैं, उनके लिए यह स्तर थोड़ा ऊँचा होना चाहिए। जब शुगर 70 mg/dL के करीब आती है, तो शरीर हमें चेतावनी देने लगता है।

शरीर ऐसे संकेत देता है
ठंड लगना और पसीना आना।
हाथ-पांव कांपना और हार्ट बीट तेज होना।
अगर ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत ब्लड शुगर चेक करें।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
गंभीर स्थिति कब बनती है?
अगर शुगर 55 mg/dL से नीचे चली जाती है, तो इसे गंभीर माना जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति ठीक से सोच नहीं पाता, बोलने और चलने-फिरने में दिक्कत होती है। समय पर इलाज न होने पर यह लाइफ के लिए खतरा बन सकता है।
अचानक शुगर कम होने के कारण
खाना कम लेना या खाना भूल जाना।
अचानक या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करना।
दवाओं की ज्यादा खुराक, खासकर इंसुलिन।
दूसरी बीमारी या संक्रमण होना।
इन कारणों से शरीर की ऊर्जा तेजी से खत्म हो जाती है और शुगर लेवल गिर जाता है।

क्या करें जब शुगर कम हो?
मरीज होश में हो: तुरंत 20–30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट दें, जैसे जूस, फल, या ग्लूकोज टैबलेट।
मरीज बेहोश हो: खाना कभी भी न दें। ग्लूकागन इंजेक्शन का इस्तेमाल करें।
फॉलो-अप: आधे घंटे बाद फिर से शुगर लेवल चेक करें। सुधार न होने पर तुरंत हॉस्पिटल ले जाएं।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
रोकथाम और डाइट के सुझाव
Hypoglycemia और डायबिटीज कंट्रोल के लिए
हरी सब्जियां, ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ
चिकन, मछली, दालें, नट्स, बीज
लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, हेल्दी फैट्स
पानी अधिक पीएं।

ये सब ना खाएं : रिफाइंड शुगर, प्रोसेस्ड फूड, सफेद ब्रेड, मिठाइयां, फास्ट फूड।
बैलेंस डाइट, नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग और दवा का सही इस्तेमाल Hypoglycemia को रोकने में मदद करता है।

