24 साल बाद सावन शिवरात्रि पर बनेगा महासंयोग, ये राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 01:33 PM (IST)

नारी डेस्क: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और यह 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ समाप्त होगा। इस महीने में कुल चार सावन सोमवार होंगे और एक खास दिन होगा सावन शिवरात्रि। इस बार सावन शिवरात्रि बहुत ही विशेष रहने वाली है क्योंकि इस दिन कई शुभ और दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं। इस साल सावन शिवरात्रि पर जो योग बन रहे हैं, वे बहुत ही खास हैं। इनमें प्रमुख हैं मालव्य योग, गजकेसरी योग, नवपंचम योग और बुधादित्य योग। इतना ही नहीं, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा महासंयोग साल 2021 में बना था और अब 24 साल बाद ये संयोग फिर से बन रहा है।

राजयोग कैसे बन रहे हैं?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह, जो सुख-सम्पत्ति के कारक होते हैं, अपनी मूल त्रिकोण राशि वृषभ में होंगे, जिससे मालव्य योग बनता है। चंद्रमा मिथुन राशि में गुरु के साथ युति करता है, जिससे गजकेसरी योग बनता है। सूर्य और अरुण के बीच 120 डिग्री का कोण बनता है, जिससे नवपंचम योग बनता है। सूर्य और बुध की कर्क राशि में युति से बुधादित्य योग भी बनता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो किसी भी कार्य को सफल बनाने वाला योग होता है।

इन योगों का असर किस राशि पर होगा?

मिथुन राशि के लिए विशेष योग और लाभ

मिथुन राशि के लिए सावन शिवरात्रि का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। इस दिन लग्न में गजकेसरी योग, द्वादश भाव में मालव्य योग, और दूसरे भाव में बुधादित्य व नवपंचम योग बन रहे हैं। इन संयोगों से मिथुन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ के जबरदस्त अवसर बनेंगे। नई नौकरी या प्रमोशन मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी जिससे करियर में विकास होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

PunjabKesari

कर्क राशि वालों के लिए शुभ योग और अवसर

कर्क राशि के जातकों के लिए भी सावन शिवरात्रि का दिन खास रहने वाला है। लग्न में बुधादित्य योग, साथ ही अन्य भावों में गजकेसरी, नवपंचम और मालव्य योग बन रहे हैं। इन योगों के चलते समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। शिक्षा और करियर में उन्नति होगी। शादीशुदा जीवन में मधुरता आएगी, जबकि अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Sawan 2025: भूल से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत तो क्या करें?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी योग

वृश्चिक राशि के लिए मालव्य और गजकेसरी योग अत्यंत शुभ सिद्ध होंगे। सुख-समृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों के लिए समय बहुत लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और भविष्य के लिए बचत भी हो सकेगी।

PunjabKesari

आने वाले समय में और कौन से योग बनेंगे?

अगस्त महीने में सूर्य, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं। इससे कई शुभ योग बनेंगे जैसे गजलक्ष्मी योग, लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, और गजकेसरी योग। इन सभी योगों का प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में जरूर दिखेगा। लेकिन मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

इस सावन के पावन महीने में सावन शिवरात्रि का दिन बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। इस दिन बनने वाले राजयोग और संयोगों का सही फायदा उठाकर जीवन में हर क्षेत्र में सफलता और समृद्धि लाई जा सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static