कौन है Ananya Birla जिन्होंने बिजनेस के लिए छोड़ा संगीत, जानिए Success Story

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 03:01 PM (IST)

लड़कियां आज किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वह अपनी कामयाबी का परचम लहराती हुई नजर आ रही हैं। देश के लिए मैडल लाने से लेकर मैदान में झंडे गाढ़ने तक हर कई अपना हुनर दिखा रही है। कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जिनके पिता भी करोड़ों की मालकिन होते हैं लेकिन फिर भी अपने दम पर यह एक अलग ही मुकाम हासिल करती हैं, उन्हीं लड़कियों में से एक है अनन्या बिरला। अनन्या बिरला आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं। वह एक अच्छी सिंगर हैं लेकिन अब उन्होंने बिजनेस संभालने के लिए संगीत से दूरी बना ली है। अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की आज आपको उनकी सफलता की कहानी बताते हैं। आइए जानते हैं। 

बचपन से ही था म्यूजिक का शौक 

अनन्या को बचपन ही म्यूजिक का शौक था। उन्होंने 11 साल की उम्र में संतूर बजाना सिख लिया। ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने इक्नॉमिक्स और मैनेजमेंट में बैचुलर डिग्री हासिल की है। हालांकि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बीच में ही छोड़ दी थी। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अनन्या पब्स और क्लब में गिटार भी बजाती थी। इसके अलावा उन्होंने अपने लिए म्यूजिक तैयार करना शुरु कर दिया। इसके बाद साल 2020 में वह अमेरिकन म्यूजिक मैनेजमेंट ग्रुप Maverik के साथ साइन करने वाली पहली भारतीय बनी। इसके बाद उनका गाना Let There Be Love और The Everbody's Lost रिलीज हुआ। इसी के साथ अनन्या पहली ऐसी इंडियन आर्टिस्ट बन गई जिनका नाम अमेरिक नेशनल टॉप 40 पॉप रेडियो शो Sirius XM Hits में शामिल हो गया। 

PunjabKesari

ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरु की कंपनी

अनन्या ने अपना एक अलग बिजनेस भी शुरु किया। इस बिजनेस में उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शुरुआत की। अनन्या Ikai Asai की फाउंडर हैं और M Power की को फाउंडर हैं। अनन्या को अपने काम के चलते कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। वह साल 2018 के GQs की मोस्ट इंफ्लुएंशल इंडियन्स की लिस्ट में भी शामिल हुई थी। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका में लाखों की नौकरी को लात मार भुजिया बेचने लगी ये महिला, आज हैं करोड़ों की मालकिन

अब करेगी बिजनेस पर फोकस

इतनी अच्छी गायिका होने के बाद अनन्या ने अब एक नया फैसला लिया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर म्यूजिक छोड़ने की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनन्या ने कहा कि - 'दोस्तों यह मुश्किल फैसला रहा है मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हूं जहां मेरे खुद के बिजनेस और संगीत दोनों को संभालना लगभग असंभव होता जा रहा है। दोनों काम साथ में मैनेज करने का मुझ पर बुरा असर हो रहा है। पिछले सालों में मैंने जो संगीत किया है उसके लिए आप सभी के प्यार का शुक्रिया उम्मीद है कि एक दिन हम अपने देश के लोगों को द्वारा बनाए गए अंग्रेजी संगीत की सराहना कर पाएंगे। हमारे देश में बहुत ही टैलेंट है। एक बार फिर धन्यवाद अब समय है कि मैं अपनी सारी एनर्जी बिजनेस की दुनिया में लगाऊं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya Birla (@ananyabirla)

 

इन कंपनियों की मालकिन है अनन्या 

अनन्या बिरला स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस कंपनी की सीईओ हैं। यह कंपनी गांव के क्षेत्र की महिला आंत्रप्रेन्योर को फाइनेंशियल सर्विस देती हैं। इसके अलावा वह Curocarte नाम की कंपनी भी चलाती हैं। यह लग्जरी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो कि दुनियाभर में हैंडमेड प्रोडक्ट्स बेचता है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static