स्ट्रीट स्टाइल बॉम्बर जैकेट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2016 - 05:10 PM (IST)

फैशन: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। इस मौसम में हम थोड़े हैवी और गर्माहट देने वाले कपड़े पहनते हैं ताकि शरीर को सर्द-ठंडी हवा से बचाया जा सके। पहले लोग हाथ से बुनी ऊनी स्वैटर, या गर्म शॉल आदि ही ज्यादा वियर करते थे लेकिन अब ज्यादा काफी मॉडर्न हो गया हैं और आप्शन में ढेरों वैरायिटीज आ गई हैं जो ठंड के साथ साथ हमारे स्टाइल का भी ध्यान रखते हैं।

जैकेट, ब्लेजर, स्वैटशर्ट, हुडस्टाइल टी-शर्ट आदि बहुत सारी च्वाइंस आपको मार्कीट में मिल जाएंगी। ज्यादातर मेल-फीमेल दोनों ही जैकेट पहनना ज्यादा पसंद करते हैं जैकेट में भी आपको ढेरों वैरायिटीज मिल जाएगी।अगर आप स्ट्रीट स्टाइल लुक चाहती हैं तो बॉम्बर जैकेट ट्राई करें। बॉम्बर जैकेट में कमर और कफ पर इलास्टिक ग्रिप और फर्न्ट साइड जिप लगी होती है। अच्छे नामी ब्रांड में मैटलिक स्टफ और यूटिलिटी ग्रीन में ये जैकेट खूब पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा भी आप बाइकर स्टाइल, कलरफुल प्रिंट, इम्ब्रायडरबी वर्क, लैदर, फर स्टाइल वाली  जैकेट चूज कर सकती हैं। बॉम्बर जैकेट में आप कूल लुक में दिखाई देते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static