यह मास्क दिलाएगा स्ट्रैच मार्क से छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2016 - 01:07 PM (IST)

पेरेंटिंग:डिलीवरी या चर्बी कम होने पर शरीर के कुछ हिस्सों  में धारियों जैसे निशान पड़ जाते हैं,जिसे स्ट्रैच मार्क कहते हैं। पेट पर पड़े स्ट्रैच मार्कस बहुत बुरे लगते हैं। इसके लिए वह बाजार में मिलने वाली महंगी से महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फर्क दिखाई नहीं पड़ता। आज हम आपको से परेशानी से निजात पाने के लिए एक घरेलू तरीका बता रहे हैं। जिसे लगातार इस्तेमाल के बाद  2-3 महीनें में स्ट्रैच मार्क हल्के होते दिखाई देंगे। 

जरूरी सामग्री
- 1/4 कोकोआ बटर
- 2 टेबलस्पून बादाम का तेल
- 2 टेबलस्पून जैतून के तेल
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 5 कैप्सूल विटामिन ई
- 1 टीस्पून शहद 

इस तरह करें इस्तेमाल
1. सारी सामग्री को मिलाकर डिब्बें में रख लें। 
2.इस तेल को स्ट्रैच मार्क पर लगाएं। रोजाना दिन में 2 बार 2-3 महीने तक लगातार मसाज करने पर आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
3. यह सामग्री झुर्रियों से रोकथाम और शरीर पर पड़े निशानों को दूर करने में मददगार है। 


ध्यान में रखें यह बात 
मास्क पर खुजली हो रही है तो खारिश न करें। इसे अच्छे से धो कर साफ करके मसाज करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static