Spicy Korean कुकुंबर सलाद
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 02:50 PM (IST)
नारी डेस्क: इस समय भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और लू के कारण शरीर थक जाता है, स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसी गर्मी में हेल्दी खाना खाएं और ज्यादा पानी पिएं। जिससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहे। इसके के लिए सबसे अच्छा खीरा है। खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला हल्का, ठंडा और सेहतमंद खाद्य पदार्थ है। खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और गर्मी में ठंडक देता है। लेकिन, कभी-कभी खीरा खाने का मन नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको स्पाइसी कोरियन कुकुंबर सलाद (Spicy Korean Cucumber Salad) की रेसिपी बताने वाले है, जिससे आप खीरा भी खा सकेंगे और आपको स्वाद भी आ जाएगा। चहिए जानते है इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री (Ingredients)
खीरे के स्लाइस – 250 ग्राम
प्याज के स्लाइस – 100 ग्राम
लहसुन – 1/2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
गोचुजांग सॉस – 2 चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
सोया सॉस – 2 टेबलस्पून
राइस विनेगर – 1 टेबलस्पून
अगावे सिरप – 1 चम्मच
सफेद तिल – 1 चम्मच
सफेद तिल – गार्निश के लिए
बनाने की विधि (Preparation)
1. एक बड़े बाउल में खीरे के स्लाइस, प्याज, लहसुन, गोचुजांग सॉस, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस, राइस विनेगर, अगावे सिरप और सफेद तिल डालें।
2. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि मसाले हर स्लाइस पर अच्छी तरह कोट हो जाएं।
3. अब इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से सफेद तिल डालकर गार्निश करें।
4. तुरंत सर्व करें या थोड़ी देर ठंडा करके भी खा सकते हैं।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

