Monsoon Travel Tips: पार्टनर के साथ बिताएं इन 5 खूबसूरत जगहों में वेकेशन्स

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 05:28 PM (IST)

मानसून के महीने में एक अलग ही मजा होता है। बहुत से लोग इस मौसम में सुंदर जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड्स का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको घूमने के लिए जगहों का चुनाव भी सोच-समझ कर करना पड़ता है। आप इस मानूसन में इन 5 खूबसूरत इलाकों की सैर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

वायनाड 

आप मानसून में घूमने के लिए वायनाड जा सकते हैं। नए कपल्स के लिए यह जगहें एकदम परफेक्ट हैं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। खासकर मानसून के मौसम में आप यहां पर झरनें और नदियां का सुंदर नजारा देख सकते हैं। 

PunjabKesari

 दार्जिलिंग 

मानसून का मजा लेने के लिए आप दार्जिलिंग भी घूमने जा सकते हैं। यहां की सनराइज और सनसेट आपका दिल मोह लेगी। इस मौसम में आप इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर कई तरह की एक्टिविटीज भी मानसून में एन्जॉय कर सकते हैं। इस मौसम के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी। 

PunjabKesari

गोवा 

आप मानसून के मौसम में खूबसूरत शहर गोवा की सैर भी कर सकते हैं। इस मौसम में गोवा का नजारा आपका दिल मोह लेगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ यहां की नाइट लाइफ भी एन्जॉय कर सकते हैं। गोवा के बीच के आस-पास का सुंदर नजारा देखने के लिए आप इस मानसून में शहर की सैर कर सकते हैं। PunjabKesari

कुर्ग 

कुर्ग भी कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह कर्नाटक के पश्चिमी घाट के पास एक पहाड़ पर स्थित है। यह समुद्र स्तर से लगभग 900 मीटर से 1715 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे कर्नाटक का कश्मीर भी कहते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। 

PunjabKesari

शिलांग 

धुंधले बादलों और हरी पहाड़ियों का अगर आप खूबसूरत और लुभावना नजारा लेना चाहते हैं तो आप शिलांग की सैर कर सकते हैं। मानसून में घूमने के लिए यह  एकदम सुंदर प्लेस है। आप यहां पर झरने और कई खूबसूरत जगहें देखने के लिए पार्टनर के साथ घूमने का प्लान ना सकते हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static