भारत की ये 5 जगहे देंगी गर्मी और थकान से राहत, मई की छुट्टियों में बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 04:29 PM (IST)

गर्मियां आते ही ठंडी जगह का रुख करना ही सबसे बेहतरीन विकल्प होता है। रोजाना के बिजी शैड्यूल से ब्रेक लेना भी जरुरी है। हांलाकि इन दिनों में घर से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल होता है।लेकिन फिर भी अगर आप घूमने का प्लान बना रहें हैं तो इन जगहों पर जाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा और आपका मूड़ भी  एकदम तरोताजा हो जाएगा। तो आइए करवाते हैं आपको इन शहरों की सैर...

ऊटी 

तमिलनाडु की निलगिरी पहाड़ियों में ढूबा शहर ऊटी बहुत ही शानदार है। खूबसूरत झरनों और नदियों से घिरा ये शहर गर्मियों की छुट्टियां बीताने के लिए सबसे दिलचस्प जगह है। छोटे-छोटे कॉटेज और चाय के बागान इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। एवलैंच, ग्लेंमोर्गेन, गांव मुकुर्थी और राष्ट्रीय उद्यान शामिल है। 

PunjabKesari

माउंट आबू 

राजस्थान में स्थित हिल स्टेशन माउंट आबू बहुत ही सुन्दर है। प्राकृतिक हरियाली में बनी हुई ये खूबसूरत जगह पर्यटकों का दिल लुभा लेती है। नक्की लेक, टोड रॉक, सन्साइट प्वाइंट, जैन टैंपल , अचलगढ़ फोर्ट जैसी जगहों पर आप घूम सकते हैं। यहां पर माउंट आबू से बनी एक पहाड़ी है जो चारों तरफ से माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंक्च्युरी से घिरी हुई है। 

धर्मशाला 

हिमाचल की पहाड़ियों में घिरा हुआ यह शहर पर्यटकों को दिल मोह लेता है। इसे छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। योग अध्यात्म के भी यहां पर बहुत से केंद्र हैं। यहां पर बौद्ध धर्म के कई मठ भी हैं। म्यूजियम, मठों और बाजार जैसी बहुत सी जगहें यहां पर सैलानियों का दिल जीतने लेती हैं। 

PunjabKesari

अलमोढ़ा 

उतराखंड की पहाड़ियों में बसा ये खूबसूरत शहर पर्यटकों का दिल जीत लेता है। संस्कृति विरासत से सजा हुआ ये शहर देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां से हिमालय का नजारा बहुत ही शानदार दिखाई देता है। यदि आप शांत वातावरण में समय व्यतीत करना चाहते हैं तो अलमोढ़ा आपके लिए सबसे बेहतर जगह है। 

PunjabKesari

गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर में स्थित ये हिल स्टेशन समुद्र से 2730 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। झीलों और दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स और ट्रैकिगं के लिए भी यह काफी मशहूर है। सांस्कृतिक विरासत के मुताबिक भी ये काफी समृद्ध है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static