दक्षिण दिशा में है घर का मुख्य द्वार तो जरूर करें ये चार काम, बुरी बला से बचा रहेगा परिवार

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 05:58 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु के अनुसार, अगर घर का मुख्य दरवाजा पूर्व (East) या उत्तर (North) दिशा में होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को घर में आने देती हैं और समृद्धि को बढ़ावा देती हैं। वहीं अगर मुख्य द्वार पश्चिम (West) दिशा में हो, तो इसे भी कुछ हद तक स्वीकार किया जाता है, लेकिन इसके साथ कुछ वास्तु उपाय करने की सलाह दी जाती है।

क्या दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार शुभ नहीं होता?

सभी वास्तु शास्त्रों में दक्षिण (South) दिशा को मुख्य द्वार के लिए अशुभ माना गया है। यह दिशा यम की दिशा कही जाती है, जो मृत्यु के देवता माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में मुख्य द्वार होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, जिससे परिवार में तनाव बना रहता है, आर्थिक परेशानियां आती हैं, मानसिक और शारीरिक कष्ट बढ़ते हैं।

PunjabKesari

लेकिन अगर किसी कारणवश आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में ही बन गया है और आप उसे बदल नहीं सकते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप इस दोष को कम कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: प्रेमानंद जी महाराज ने की कलियुग की भविष्यवाणी, जानिए महाप्रलय में क्या होगा संसार का हाल

दक्षिण मुखी मुख्य द्वार के लिए उपाय

भगवान गणेश का चित्र लगाएं: दक्षिण दिशा में अगर घर का मुख्य द्वार है, तो सबसे पहले भगवान गणेश का चित्र या मूर्ति दरवाजे के ऊपर या पास में लगाएं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है यानी जो सभी प्रकार के कष्ट और रुकावटें दूर करते हैं। उनका चित्र लगाना नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से रोकता है।

स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं: स्वस्तिक को भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ और शक्तिशाली चिन्ह माना जाता है। अगर आपका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो आपको दरवाजे की दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए या फिर एक चांदी का स्वस्तिक लेकर मुख्य द्वार पर टांग देना चाहिए। यह घर में शुभ ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है और नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।

पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाएं: पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर को बहुत शक्तिशाली माना गया है। यह तस्वीर मुख्य द्वार पर लगाई जाए तो यह घर को बुरी शक्तियों से बचाती है। सभी वास्तु दोषों को दूर करती है। परिवार के सभी सदस्यों की रक्षा करती है। यह उपाय विशेष रूप से दक्षिण मुखी घरों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

PunjabKesari

कैक्टस का पौधा लगाएं: कैक्टस के पौधे को घर के अंदर रखने की सलाह नहीं दी जाती, लेकिन दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर यह पौधा रक्षा कवच की तरह काम करता है। मुख्य दरवाजे के पास कैक्टस का पौधा जरूर रखें। इसके कांटे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से रोकते हैं। यह उपाय बहुत सरल है, लेकिन इसका प्रभाव काफी मजबूत होता है।

अगर किसी मजबूरी में आपका घर दक्षिणमुखी है या उसका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में खुलता है, तो परेशान न हों।वास्तु शास्त्र में हर समस्या का समाधान भी बताया गया है। ऊपर बताए गए चार आसान उपाय अपनाकर आप अपने घर को नेगेटिव प्रभाव से बचा सकते हैं और सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static