अब रणबीर-आलिया दिखेंगे राम- सिता के रोल में, लोग बोले- "अब अब बीफ खाने वाला बनेगा भगवान "
punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 05:36 PM (IST)

प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष' की चर्चाओं के बीच एक और जोड़ी राम- सिता के रूप में जल्द दिखाई देगी। खबरे हैं कि बॉलीवुड निर्देशक नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी Excited नजर आ रहे हैं।
नीतेश तिवारी‘रामायण'पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट इसमें मां सीता का रोल करेंगी, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। आलिया भट्ट हाल ही नीतेश तिवारी से मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया। उसी वीडियो के बाद से चर्चा शुरू हो गई कि आलिया को सीता के रोल के लिए साइन किया गया है।
इससे पहले आलिया भट्ट ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR में सीता के रोल में देखी गई थीं। अब एक बार फिर उन्हें शानदार माैका मिलने जा रहा है। खबरे हैं कि श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर के लुक टेस्ट किए जाने वाले हैं। लुक फाइनल होने के बाद एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत होगी।
हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने कपल काे ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है- बीफ वाले रणबीर कपूर रामायण में श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं।सीता की भूमिका सबसे बड़ी नेपो किड आलिया भट्ट निभा रही है, यह कॉम्बो अपने आप में एक आपदा है, अब एक और ब्रह्मास्त्र जैसे आपदा शो के लिए तैयार हो जाइए।
रावण के किरदार के लिए फिल्म ‘केजीएफ' स्टार यश का नाम सामने आ रह है। कहा जा रहा है कि यश इस फिल्म के लिए तैयार हैं, और उन्होंने रावण के रोल में दिलचस्पी दिखाई है। ‘रामायण' को अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को पैन इंडिया 2025 में रिलीज किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जजपा युवा प्रकोष्ठ में विस्तार, 80 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

बहन से अवैध संबंधों की भनक लगी तो दोस्तों संग उतारा मौत के घाट, 5 आरोपी गिरफ्तार

हे भगवान! सौतेले बेटे से पत्नी के थे अवैध संबंध, गिरफ्तारी के बाद पिता- पुत्र ने दिया बयान

Rohtas News: खेत में टूटकर गिरा हुआ था बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत