अपने घर को दें Sonam Kapoor से आशियाना जैसा स्टाइलिश लुक, ट्राई करें ये होम डेकोर Ideas
punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 01:22 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक फैशनिस्टा होने के साथ- साथ उनकी हर एक चीज के साथ लग्जरी जुड़ी है। फिर चाहे वो उनकी ड्रेसेज हो या फिर उनका घर। सोनम -आनंद का घर ना सिर्फ दिल्ली बल्की मुंबई और लंदन में भी है। उनके सारे घरों की कीमत करोड़ों में है जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के लंदन वाले खूबसूरत घर की एक झलक....
सोनम ने अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए दीवारों पर अलग तरह का डिजाइन बनवाया हुआ है जो उनके पूरे घर के इंटीरियर को अलग दिखाता है।नक्काशीदार दरवाजे सोनम के घर की शोभा हैं। ये दरवाजे घर को बिल्कुल रॉयल लुक देते हैं और राजा महराजाओं के महल सा एहसास देते हैं। घर के इंटीरियर में ये दरवाजे बहुत खास हैं।
उनके घर में जो इंटरेस्टिंग है वो टेस्ट ट्यूब वास है। डाइनिंग टेबल पर सजा ये फूलदान बहुत ही आकर्षक लगते हैं।
सोनम- आनंद को एंटीक चीजों को बड़ा शौक है। ऐसे में कपल के घर के हर कोने में कुछ ना कुछ यूनिक चीजें देखने को मिल जाएंगी।
उनका डाइनिंग टेबल भी काफी बड़ा है, जिसमें सारी फैमिली एक साथ बैठकर खाना खाती है। इससे उनके मजबूत फैमिली बॉन्ड का भी पता चलता है।
उनके बेडरूम को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। इस कपल ने बेड को यूनिक लुक देने के लिए सफेद कलर चुज किया है।
एक्ट्रेस के घर की walkin Closet वाली स्पेस भी लाजवाब है। इसे ही बड़े ही artistic तरीके से बनाया गया है।
शानदार फर्नीचर ही सोनम और आनंद के घर को अलग दिखाता है। ड्राइंग रुम को सजाने के लिए कपल ने अलग-अलग रंग का फर्नीचर लगाया हुआ है।
हर एक घर में ग्रीन एरिया होना बहुत जरूरी होता है ताकि फूरस्त के पलों में थोड़ी ताजी हवा में सांस ली जा सके। सोनम के घर में भी एक खूबसूरत बगीचा है, जो की घर की सुदंंरता को चार-चांद लगता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

CM योगी ने की ‘स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

पुलिस ने सिर कटी लाश का 24 घंटे में खोला राज: पति ने सौतेले पुत्रों के साथ मिलकर की थी हत्या; वजह कर देगी हैरान