सोनाक्षी करवाचौथ के दिन पहुंचीं मस्जिद, कहा-“थोड़ा सुकून मिला” Post पर भड़क उठे लोग

punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 10:05 AM (IST)

 नारी डेस्क:  Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करवाचौथ के दिन उन्होंने अबू धाबी की मशहूर मस्जिद से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने उनकी पोस्ट को “संवेदनशील दिन पर अनावश्यक” बताया, जबकि कुछ ने उनके समर्थन में भी आवाज उठाई।

 करवाचौथ के दिन मस्जिद से आई सोनाक्षी की तस्वीरें

10 अक्टूबर को जब पूरे देश में महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, उसी दिन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी ने हरे रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा है और सिर ढका हुआ है। उनके साथ पति जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा  “यहां अबू धाबी में थोड़ा सुकून मिला।” बस, इतना लिखना था कि सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन बाढ़ की तरह आने लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोशल मीडिया पर मिला प्यार और नफरत दोनों

जहां एक तरफ कुछ फैंस ने सोनाक्षी की तस्वीरों को “स्पिरिचुअल और खूबसूरत” बताया, वहीं कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ यूज़र्स ने लिखा  “अगर आज करवाचौथ का दिन है तो मंदिर में जाओ, मस्जिद क्यों?” “अब आप बुर्का भी पहन लो मैडम।”
वहीं कुछ फैंस ने सोनाक्षी का बचाव करते हुए कहा  “धर्म नहीं, इंसानियत मायने रखती है। प्यार और सुकून किसी भी जगह मिल सकता है।”

 सोनाक्षी ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं भी

हालांकि, सोनाक्षी ने करवाचौथ की अनदेखी नहीं की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पति जहीर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट के बावजूद कुछ लोगों का कहना था कि “अगर वे व्रत नहीं रख रही थीं, तो कम से कम त्योहार के दिन ऐसी तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए थीं।”

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी पर भी मचा था बवाल

सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल यानी 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद हुआ था  कुछ लोगों ने हिंदू-मुस्लिम विवाह को लेकर सवाल उठाए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

 पिता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान

जब सोनाक्षी की शादी को लेकर विवाद बढ़ा, तब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने स्थिति को संभालते हुए कहा था “लोग कुछ भी कहें, लेकिन हमारे लिए हमारी बेटी की खुशी सबसे महत्वपूर्ण है। उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर वो खुश है, तो हम भी खुश हैं।” सोनाक्षी सिन्हा का “मस्जिद से सुकून मिला” वाला पोस्ट इस बात की याद दिलाता है कि आज भी सेलिब्रिटीज़ की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की सोच कितनी बंटी हुई है। जहां एक ओर एक्ट्रेस ने सिर्फ शांति और आध्यात्मिकता की बात कही, वहीं कुछ लोगों ने इसे धर्म के चश्मे से देख लिया।

सोनाक्षी की पोस्ट ने भले ही विवाद खड़ा किया हो, लेकिन यह भी दिखा दिया कि “सुकून” का कोई धर्म नहीं होता।

 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static