"जब तक तुम लोग नहीं जाओगे मैं कार में नहीं बैठूंगी..." फिर से पैपराजी पर बरसी सोनाक्षी सिन्हा

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:18 PM (IST)

नारी डेस्क:  एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में आकांक्षा रंजन कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के बाहर मौजूद पैपराजी से काफी नाराज दिखीं। पैपराजी बार-बार मना करने के बावजूद उनका पीछा करते और फ़िल्माते रहे। एक्ट्रेस, जो शानदार ऑल-ब्लैक ड्रेस में इस स्टार-स्टडेड रिसेप्शन में शामिल हुई थीं, वेन्यू से बाहर निकलीं और बाहर मौजूद फ़ोटोग्राफ़रों के लिए खुशी-खुशी पोज भी दिया। अपनी कार की ओर बढ़ने से पहले सोनाक्षी कैमरों के सामने मुस्कुराती हुई दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

हालात तब बदले जब पैपराज़ी उनकी गाड़ी तक उनका पीछा करते रहे। जब वे बहुत पास से फ़िल्माते और तस्वीरें खींचते रहे, तो सोनाक्षी नाराज़ हो गईं और आवाज ऊंची करते हुए उन्हें रुकने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने बार-बार कहा, "बस हो गया गाइज़, अब बंद करो। बंद करो... बंद करो।" उन्होंने कई बार यह बात दोहराई और तब तक कार में बैठने से इनकार कर दिया जब तक कि फ़ोटोग्राफ़र पीछे नहीं हट गए और तस्वीरें खींचना बंद नहीं कर दिया। सोनाक्षी ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वे कैमरे लेकर उनकी गाड़ी तक उनका पीछा न करें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।


इससे पहले भी, एक्ट्रेस को पैपराज़ी पर गुस्सा करते देखा गया था, जब वे बार-बार मना करने के बावजूद उनके परिवार को फ़िल्माते रहे।
एक फ़ैमिली डिनर के दौरान अपने पिता, दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल देखकर सोनाक्षी नाराज़ हो गई थीं। हालात तब और बिगड़ गए जब शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा अपनी कार में बैठ गए और फ़ोटोग्राफ़र उन्हें बहुत पास से रिकॉर्ड करते रहे। तभी सोनाक्षी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पैपराज़ी को डांट लगाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static