पहले भी नई नवेली दुल्हन की तरह सज चुकी है सोनाक्षी सिंहा, आपको कौन सा लुक आया पसंद?

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 01:35 PM (IST)

खूबसूरत दुल्हन बनने का सपना हर लड़की का होता है। आम हो या कोई खास हर कोई चाहती हैं कि उसका ब्राइडल लुक सबसे अलग और शानदार हो। हालांकि बॉलीवुड हसीनाओं को शादी से पहले भी कई बार दुल्हन की तरह सजने-संवरने का मौका मिल जाता  है। जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही सोनाक्षी सिन्हा भी कई बार  ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी हैं और हर बार बेहद ही सुंदर लगती हैं। चलिए शादी से पहले उनके कुछ Reel ब्राइडल लुक्स पर डालते हैं एक नजर।

PunjabKesari
काले लहंगे में किया मदहोश

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में काले लहंगे में सोनाक्षी सिन्हा ने सभी को मदहोश कर दिया था। उनका स्टाइल और लुक हर एक चीज कमाल की थी।शानदार काले रंग के लहंगे के साथ  'हीरामंडी' एक्ट्रेस की अदाओं ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिया था। 

PunjabKesari

हेवी एंब्रॉइडरी से सजे लहंगे में लगी कमाल

सोनाक्षी इस  ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढाती हुई दिखाई दी थी। ब्राइडल फोटोशूट के लिए उन्होंने हेवी एंब्रॉइडरी से सजा लहंगे कैरी किया था, जिसमें वह एकदम राजकुमारी लग रही थी। इस फ्लोर-स्वीपिंग लेंथ स्कर्ट के साथ सीक्वन वर्क से सजा जरी दुपट्टा उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था।

PunjabKesari
मेहरून रेड लहंगे में लगी स्टनिंग

मेहरून रेड लहंगे में सोनाक्षी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। गोल्डन सितारों की कढ़ाई से सजा लहंगा और साथ में  फुल स्लीव्स वाला  हैवी ब्लाउज उन पर काफी जच रहा था।  हसीना का ये अंदाज काफी स्टनिंग है।

PunjabKesari
शरारा में दिखा रॉयल लुक

सोनाक्षी ने अपने ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक से साबित कर दिया कि भारतीय पारंपरिक परिधानों को  बोल्ड और बिंदास लड़की बखूबी कैरी कर सकती हैं। शरारा और कुर्ते के उनके लुक काफी रॉयल लग रहा था। सिर पर पल्लू लिए सोनाक्षी एकदम नई नवेली दुल्हन लग रही थी। 

PunjabKesari

टियारा पहन लगी अप्सरा

उनके इस लुक को हम कैसे मिस कर सकते हैं। इस आइस ब्लू कलर के साथ  फ्लोरल टियारा बेहद ही शानदार लग रहा था। मिनिमल मेकअप में वह अप्सरा से कम नहीं लग रही थी

PunjabKesari

शानदार लुक


यह बोल्ड लुक भी सोनाक्षी पर काफी कमाल लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने माथे पर मांग टीका और नाक में नथनी पहनी थी। उनकी कातिलाना आंखें किसी को भी घायल कर दे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static